Hockey India Awards: भारतीय हॉकी सितारों को मिला सम्मान, 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2024 में 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 50 लाख रुपये मिले। हरमनप्रीत-सविता प्लेयर ऑफ द ईयर, श्रीजेश को खास सम्मान

हॉकी इंडिया ने 7वें सालाना अवॉर्ड में 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 50 लाख रुपये दिए। हरमनप्रीत-सविता प्लेयर ऑफ द ईयर, श्रीजेश को खास सम्मान मिला।

Hockey India Awards: हॉकी इंडिया ने 7वें सालाना अवॉर्ड्स 2024 में देश के बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों, अधिकारियों और दिग्गजों को सम्मानित किया। इस बार का आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि भारतीय हॉकी ने अपने 100 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर 1975 हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली ऐतिहासिक टीम को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 50 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

हरमनप्रीत और सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

Hockey India Awards: भारतीय हॉकी सितारों को मिला सम्मान, 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार के तहत पुरुष और महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। सविता पुनिया को साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का भी पुरस्कार मिला।

12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

इस बार हॉकी इंडिया ने 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि रखी, जो अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी रकम रही। विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को नकद पुरस्कार दिए गए।

पीआर श्रीजेश को मिला विशेष सम्मान

Hockey India Awards: भारतीय हॉकी सितारों को मिला सम्मान, 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले चुके हैं, को एफआईएच मेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें 5 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई।

अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता

डिफेंडर ऑफ द ईयर – अमित रोहिदास
साल के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर – हार्दिक सिंह
साल के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड – अभिषेक
उभरती हुई महिला खिलाड़ी (अंडर-21) – दीपिका
अपकमिंग मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर (अंडर-21) – अरिजीत सिंह हुंदल

Hockey India Awards: भारतीय हॉकी सितारों को मिला सम्मान, 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीमों को भी मिला इनाम

मेंस और वुमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने वाली टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये, जबकि सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए गए।
जूनियर एशिया कप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को 2 लाख रुपये और स्टाफ को 1 लाख रुपये का इनाम मिला।

सर्वश्रेष्ठ अंपायर को भी मिला पुरस्कार

हॉकी इंडिया ने रिपुदमन शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर/अंपायर मैनेजर के रूप में सम्मानित किया।

Leave a comment