HPBTE ने HP PAT 2026 परीक्षा 17 मई और HP LEET 2026 परीक्षा 24 मई को कराने की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया मार्च–अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
HP PAT और LEET 2026: परीक्षा का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (HPBTE) हर साल पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए दो प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है। इनमें पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (HP PAT) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (HP LEET) शामिल हैं।
HP PAT परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाता है। वहीं HP LEET परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो सीधे डिप्लोमा के तीसरे सेमेस्टर में एडमिशन लेना चाहते हैं।
HP PAT, LEET 2026 परीक्षा तारीख और समय

बोर्ड द्वारा जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, HP PAT 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी।
वहीं HP LEET 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होने की संभावना है। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराई जाएगी।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा वाले दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
शेड्यूल कैसे करें चेक
उम्मीदवार HP PAT और LEET 2026 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले HPBTE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर HP PAT / HP LEET 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा शेड्यूल से जुड़ा नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार इसे ध्यान से पढ़ें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी संभावित तारीखों की जानकारी भी दी है। HP PAT 2026 के लिए आवेदन फॉर्म मार्च 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। वहीं HP LEET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से लेकर परीक्षा और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी नई सूचना या बदलाव की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।











