Pune

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS, 44 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS, 44 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने रविवार को प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो IAS और 44 HCS अधिकारियों का तबादला किया। नरेंद्र मलिक को CM घोषणाओं की निगरानी के लिए OSD बनाया गया है। कई जिलों में SDM और CMO बदले।

Haryana: हरियाणा सरकार ने रविवार को एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए राज्यभर में दो IAS और 44 HCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की निगरानी को सशक्त करना है।

अवकाश के दिन हुआ आदेश जारी

तबादलों की यह सूची रविवार शाम को जारी की गई जब सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहता है। इस निर्णय से यह स्पष्ट संकेत गया है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार प्रशासन में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए तत्पर है।

IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

सरकार ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। दीपक बाबूलाल कारवा को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ जिला नगर आयुक्त कैथल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी निशा को पंचकूला जिला परिषद की CEO नियुक्त किया गया है।

नरेंद्र मलिक को सीएम घोषणाओं की निगरानी का जिम्मा

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की निगरानी अब आबकारी एवं कराधान विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर नरेंद्र मलिक के जिम्मे होगी। उन्हें मुख्यमंत्री का OSD (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है। यह पद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत पर नजर रखी जा सकेगी।

विधानसभा सचिव और टूरिज्म GM की नियुक्तियां

राजीव प्रसाद, जो अब तक सहकारी चीनी मिल करनाल के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें हरियाणा विधानसभा का सचिव बनाया गया है। वहीं, मॉडल संस्कृति स्कूल की अतिरिक्त निदेशक ममता को हरियाणा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उन्हें पर्यटन विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) भी बनाया गया है।

नगर निगम और परिषदों में नियुक्तियां

HCS अधिकारी सुशील कुमार को जिला नगर आयुक्त झज्जर नियुक्त किया गया है। एकता चोपड़ा को एडिशनल CEO फरीदाबाद मेट्रोपोलिटिन विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित कुमार CEO जिला परिषद गुरुग्राम बनाए गए हैं। अमित कुमार-2 को करनाल जिला परिषद का CEO बनाया गया है।

शिक्षा और योजना विभागों में बदलाव

गौरव कुमार को सेकेंडरी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रदीप अहलावत को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। जितेंद्र कुमार-2 को हिपा गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और अन्य विभाग

विजय सिंह को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह-3 को हिसार स्थित HSAMB का जोनल प्रशासक बनाया गया है।

SDM और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर के तबादले

कई जिलों में SDM और सिटी मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। अजय चोपड़ा लोहारू के SDM बने हैं। मनोज कुमार-1 को बावल और सुरेश कुमार को रेवाड़ी का SDM नियुक्त किया गया है। सुरिंदर सिंह SDM रतिया, विश्वनाथ जगाधरी और मनोज कुमार-2 भिवानी जिला परिषद के CEO बनाए गए हैं।

शहरी निकाय और निगमों में बदलाव

प्रितपाल सिंह मोठसरा को गुरुग्राम नगर निगम में संयुक्त आयुक्त, जितेंद्र जोशी को फरीदाबाद नगर निगम में संयुक्त आयुक्त और रविंद्र मलिक को गुरुग्राम नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। लोकेश को मानेसर नगर निगम में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

चीनी मिलों और रोडवेज में नई जिम्मेदारियां

अदिति को करनाल की शुगर मिल का MD बनाया गया है। दिवीजा को पलवल की शुगर मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार को पानीपत शुगर मिल का MD बनाया गया है। राहुल मित्तल को हरियाणा रोडवेज हिसार का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। मनजीत कुमार नूंह रोडवेज के GM बने हैं।

अन्य प्रमुख तबादले

सोनू राम को विजिलेंस विभाग में डिप्टी सचिव नियुक्त किया गया है। नमिता कुमार को झज्जर की CTM बनाया गया है। देवेंद्र शर्मा HSVP पानीपत में एस्टेट ऑफिसर बनाए गए हैं। आशीष देशवाल को अर्बन लोकल बाडी विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

प्रीती रावत को चरखी दादरी, हिमांशु चौहान को नूंह, मोनिका रानी को जींद, आशीष कुमार को कुरुक्षेत्र और जितेंद्र कुमार को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Leave a comment