Huawei ने चीन में Pura X View 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 6.39-इंच OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और Kirin 9030S चिपसेट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत CNY 5,999 रखी गई है।
Tech: Huawei ने चीन में अपना नया Pura X View 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन को वाइड-स्क्रीन डिजाइन के साथ पेश किया गया है और इसमें 6.39-इंच OLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा और 7,000mAh बैटरी दी गई है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है और Kirin 9030S चिपसेट से लैस है। चीन में इसकी बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी।
Huawei Pura X View की कीमत और सेल
Huawei Pura X View को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 यानी करीब 84,000 रुपये है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 6,999 यानी लगभग 98,000 रुपये में उपलब्ध होगा।
![]()
फोन के 12GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 8,499 यानी करीब 1,19,000 रुपये रखी गई है। चीन में इसकी बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी। यह Leaping Shadow Red, Linen Grey, Phantom Night Black और Zero Degree White कलर ऑप्शन में आएगा।
6.39-इंच OLED डिस्प्ले और Kirin 9030S चिपसेट
Huawei Pura X View में 6.39-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 406ppi है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। टच सैंपलिंग रेट 300Hz तक बताया गया है। फोन का 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो इसे सामान्य स्मार्टफोन से अलग वाइड-स्क्रीन डिजाइन देता है।
डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक है और इसकी सुरक्षा के लिए Kunlun Glass दिया गया है। फोन में Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।
200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी
कैमरा सेटअप Huawei Pura X View की प्रमुख खासियतों में शामिल है। फोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200MP का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-फोकसिंग पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 2nd Gen Red Maple प्राइमरी कलर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7, NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO, QZSS और NavIC का सपोर्ट मिलता है।











