IGNOU January 2025 Re-registration: जनवरी सेशन के लिए इग्नू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

IGNOU ने जनवरी 2025 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आवेदन 31 जनवरी 2025 तक किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की जानकारी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2025 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस सत्र के लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जिन कैंडिडेट्स ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें नए पंजीकरण लिंक पर जाकर सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे। वहीं पहले से पंजीकृत छात्र अपने यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

IGNOU January 2025 Re-registration: जनवरी सेशन के लिए इग्नू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

• वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

• नामांकन संख्या (अगर हो)

• पिछले सेमेस्टर या वर्ष की मार्कशीट (अगर उपलब्ध हो)

• श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)

• हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो

• हस्ताक्षर (स्कैन की गई कॉपी)

• पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड आदि)

आवेदन कैसे करें

IGNOU January 2025 Re-registration: जनवरी सेशन के लिए इग्नू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

• सबसे पहले उम्मीदवारों को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा।

• होमपेज पर दिए गए "पुनः पंजीकरण लिंक" पर क्लिक करें।

• इसके बाद जनवरी 2025 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के निर्देशों को पढ़ें और "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।

• नए कैंडिडेट्स को अपनी जानकारी भरनी होगी, जबकि पहले से पंजीकृत कैंडिडेट्स को यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

• सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, दस्तावेज़ अपलोड करें और "सहेजें और सबमिट" पर क्लिक करें।

• इसके बाद, आवेदन का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

IGNOU January 2025 Re-registration: जनवरी सेशन के लिए इग्नू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

• यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही और पूर्ण हो, क्योंकि किसी भी गड़बड़ी के कारण आवेदन अस्वीकृत हो सकता हैं।

• समय सीमा का पालन करें, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 हैं।

• अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इस बीच, परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। उम्मीदवारी की पूरी प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की शंका के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स नियमित रूप से चेक करें।

Leave a comment