IIT Roorkee Update, JEE Advanced 2026 में अब शामिल होंगे केवल ये उम्मीदवार

IIT Roorkee Update, JEE Advanced 2026 में अब शामिल होंगे केवल ये उम्मीदवार

IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए नए एलिजिबिलिटी नियम जारी किए हैं, जिसमें उम्र सीमा, अटेम्प्ट और 12वीं योग्यता को लेकर कड़े प्रावधान शामिल हैं। उम्मीदवार केवल दो बार परीक्षा दे सकेंगे और केवल वही योग्य होंगे जिन्होंने पहली बार 12वीं 2025 या 2026 में दी हो। पहले IIT में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

JEE Advanced 2026 Eligibility Rules: IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए नए नियम घोषित किए हैं। इन नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 में होना जरूरी है। उम्र सीमा, अटेम्प्ट और 12वीं योग्यता को लेकर कड़े प्रावधान लागू होंगे। पहले IIT में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। JEE Main की परीक्षा जनवरी और अप्रैल में होगी, जबकि JEE Advanced 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। नए नियम परीक्षा की तैयारी और पात्रता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एलिजिबिलिटी और उम्र सीमा पर नए नियम

IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए नए एलिजिबिलिटी नियम घोषित कर दिए हैं। इसके तहत उम्मीदवारों को JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 में शामिल होना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD) के लिए निर्धारित सीटें और 5% PwD आरक्षण लागू रहेगा।
उम्र सीमा के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट के साथ जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1996 या बाद की होनी जरूरी है।

अटेम्प्ट और 12वीं योग्यता से जुड़े बदलाव

JEE Advanced 2026 के लिए उम्मीदवार केवल दो बार परीक्षा दे सकेंगे और यह लगातार दो सालों में होना चाहिए। 12वीं योग्यता में भी बड़ा बदलाव हुआ है। केवल वही उम्मीदवार योग्य होंगे जिन्होंने पहली बार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 या 2026 में दी हो। 2024 या उससे पहले 12वीं देने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे, सिवाय उन मामलों के जहां परिणाम 18 जून 2024 या उसके बाद घोषित हुआ हो।

IIT एडमिशन और सीट अलॉटमेंट नियम

पहले IIT में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, 2025 में प्रिपरेटरी कोर्स में दाखिला लेने वाले और JoSAA 2025 में सीट मिलने के बावजूद रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
IIT रुड़की ने परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। JEE Main 2026 का सत्र 1, 21 जनवरी से 30 जनवरी और सत्र 2, 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक होगा। JEE Advanced 2026 का कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Leave a comment