ILT20 2026 में बड़ा बदलाव: हर टीम में 4 अफगान और 1 आयरलैंड खिलाड़ी अनिवार्य, सैलरी कैप और स्क्वॉड नियम भी बदले

ILT20 2026 के लिए लीग ने बड़े बदलावों का ऐलान किया है। अब हर टीम में 4 अफगानिस्तान और 1 आयरलैंड खिलाड़ी रखना अनिवार्य होगा। साथ ही सैलरी कैप और स्क्वॉड नियमों..

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के पांचवें सीजन 2026 से पहले आयोजकों ने टीम संरचना को लेकर एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। नए नियम के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वॉड में कम से कम चार अफगानिस्तान और एक आयरलैंड का खिलाड़ी शामिल करना अनिवार्य होगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के आगामी 2026 सीजन से पहले टूर्नामेंट आयोजकों ने नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे लीग की संरचना और टीम कॉम्बिनेशन में महत्वपूर्ण असर पड़ने वाला है। नए नियमों के अनुसार अब प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए अपने स्क्वॉड में कम से कम 4 अफगानिस्तान और 1 आयरलैंड के खिलाड़ी शामिल करना अनिवार्य होगा। यह फैसला लीग के पांचवें संस्करण से लागू होगा, जो 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

हर टीम में अफगान और आयरिश खिलाड़ियों की अनिवार्यता

नए नियमों के अनुसार, हर टीम को अपने स्क्वॉड में निम्नलिखित खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य होगा:

  • कम से कम 4 खिलाड़ी अफगानिस्तान से
  • कम से कम 1 खिलाड़ी आयरलैंड से
  • इसके अलावा UAE के 4 खिलाड़ी
  • GCC देशों (सऊदी अरब और कुवैत) से 2 खिलाड़ी (1-1)

हालांकि, यह सभी खिलाड़ी कुल विदेशी कोटे का हिस्सा माने जाएंगे, यानी टीमें अपने विदेशी स्लॉट के भीतर ही इन खिलाड़ियों को शामिल करेंगी। इस नियम के बाद फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम चयन रणनीति में बड़ा बदलाव करना होगा।

विदेशी खिलाड़ियों की सीमा और स्क्वॉड संरचना

ILT20 2026 में एक टीम में कुल 21 से 23 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, अधिकतम 11 विदेशी खिलाड़ी स्क्वॉड में रखे जा सकेंगे। अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाड़ी भी इसी विदेशी कोटे में शामिल होंगे। अन्य विदेशी खिलाड़ियों की संख्या सीमित हो जाएगी। इस बदलाव का सीधा असर टीम बैलेंस, ऑक्शन रणनीति और प्लेइंग इलेवन चयन पर पड़ेगा।

सैलरी कैप और खर्च से जुड़े नए नियम

लीग प्रबंधन ने टीमों के लिए वित्तीय ढांचे में भी बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार:

  • एक फ्रेंचाइजी की अधिकतम सैलरी कैप: 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर
  • टीम को कम से कम 1.5 मिलियन डॉलर खिलाड़ियों की सैलरी पर खर्च करने होंगे
  • प्रत्येक खिलाड़ी की न्यूनतम सैलरी: 10,000 डॉलर
  • व्यक्तिगत सैलरी की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं

यह सिस्टम लीग में प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों की वैल्यू बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

वाइल्डकार्ड प्लेयर का नया नियम

ILT20 2026 में एक और नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी। इस खिलाड़ी की विशेषताएँ, यह खिलाड़ी मुख्य 21–23 खिलाड़ियों के स्क्वॉड से अलग होगा। इसकी सैलरी तय बजट से अतिरिक्त होगी। टीम इसे रणनीतिक जरूरत के अनुसार जोड़ सकती है

यह नियम टीमों को मैच परिस्थितियों के अनुसार अतिरिक्त लचीलापन प्रदान करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला लीग को “ग्लोबल टी20 ब्रांड” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ILT20 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

आगामी सीजन में कुल 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी:

  • MI Emirates
  • Abu Dhabi Knight Riders
  • Desert Vipers
  • Dubai Capitals
  • Sharjah Warriors
  • Gulf Giants

इन टीमों को नए नियमों के तहत अपनी रणनीति और स्क्वॉड कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव करने होंगे।

Leave a comment