इमरान ताहिर ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले बने सबसे उम्रदराज कप्तान

इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए पांच विकेट हॉल हासिल किया और इस उपलब्धि के साथ सबसे उम्रदराज कप्तान बने। जानें उनके रिकॉर्ड और मैच की डिटेल

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में इमरान ताहिर ने अपनी कप्तानी और शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के लिए खेलते हुए इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में कप्तान रहते हुए पांच विकेट हॉल हासिल किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में एंटीगुआ और बारबुमा फाल्कन्स की टीम ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 83 रनों से जीत दर्ज की। टीम की जीत में 46 साल के इमरान ताहिर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपनी अनुभव और दमदार प्रदर्शन से टीम को मजबूत बनाया। 

गुयाना वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में एंटीगुआ और बारबुमा फाल्कन्स की टीम सिर्फ 128 रनों पर सिमट गई, जिससे गुयाना ने आसान जीत हासिल की।

CPL 2025 में इमरान ताहिर का धमाकेदार प्रदर्शन

इमरान ताहिर ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले बने सबसे उम्रदराज कप्तान

एंटीगुआ और बारबुमा फाल्कन्स के खिलाफ हुए मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में फाल्कन्स की टीम सिर्फ 128 रनों पर सिमट गई, जिससे गुयाना की टीम ने 83 रनों से जीत दर्ज की। मैच में इमरान ताहिर की गेंदबाजी ने विरोधी बल्लेबाजों की पूरी रणनीति को नष्ट कर दिया। 

उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए पांच विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय भी जोड़ दिया।

टी20 क्रिकेट में सबसे उम्रदराज कप्तान का रिकॉर्ड

इमरान ताहिर ने 46 साल और 148 दिन की उम्र में यह अद्भुत रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग के नाम था, जिन्होंने 39 साल की उम्र में कैमरून के खिलाफ पांच विकेट हॉल किया था। इमरान ताहिर ने उनके रिकॉर्ड को तोड़कर साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, और क्रिकेट में अनुभव और रणनीति से किसी भी युवा खिलाड़ी को पछाड़ा जा सकता है।

इमरान ताहिर ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले बने सबसे उम्रदराज कप्तान

इस उपलब्धि के साथ इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में 40 साल से अधिक उम्र में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले कप्तान बनने का गौरव भी हासिल किया।इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में अब तक पांच बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने क्रिकेट जगत के बड़े गेंदबाजों जैसे शाहीन अफरीदी, लासिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार और शाकिब अल हसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड डेविड वीसे के नाम है, जिन्होंने 7 बार यह उपलब्धि हासिल की है। इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल कर दिया है।

Leave a comment