IND vs AUS Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, मोहम्मद शमी को नहीं किया टीम में शामिल, ईश्वरन को मिला इनाम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, मोहम्मद शमी को नहीं किया टीम में शामिल, ईश्वरन को मिला इनाम, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की। इस बार तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा, जिसमें भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। शमी पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 के बाद सर्जरी कराई थी और वह फिलहाल रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं।

इस बार कुलदीप यादव को भी टीम में जगह नहीं मिली है। सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

शमी नहीं बना पाए टीम में जगह

IND vs AUS Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, मोहम्मद शमी को नहीं किया टीम में शामिल, ईश्वरन को मिला इनाम

शमी ने हाल ही में लगातार गेंदबाजी का अभ्यास किया था, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई। दूसरी ओर, केएल राहुल ने अपनी जगह बरकरार रखी है। सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस बीच कुलदीप यादव भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि उन्हें कमर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीसीसीआई ने बताया कि कुलदीप को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई के एक्सीलेंस सेंटर भेजा जाएगा।

ईश्वरन को मैनेजमेंट ने दिया बड़ा इनाम

IND vs AUS Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, मोहम्मद शमी को नहीं किया टीम में शामिल, ईश्वरन को मिला इनाम

घरेलू क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण अभिमन्यु ईश्वरन को आखिरकार भारतीय टीम में जगह मिल गई है। हाल ही में उन्होंने कई शतकीय पारियां खेली, जिससे उनके चयन की संभावना बढ़ी। वे भारतीय टीम के बैकअप ओपनर के रूप में काम कर सकते हैं, खासकर जब कप्तान रोहित शर्मा सीरीज के शुरुआती मैचों में शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के साथ ईश्वरन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। ईश्वरन के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिमन्‍यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप, प्रिसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर।

ट्रैवलिंग रिजर्व:- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

IND vs AUS Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, मोहम्मद शमी को नहीं किया टीम में शामिल, ईश्वरन को मिला इनाम

* पहला टेस्ट: 22 से 25 नवंबर- पर्थ

* दूसरा टेस्ट: 6 से 10 दिसंबर- एडिलेड ओवल

* तीसरा टेस्ट: 14 से 18 दिसंबर- गाबा

* चौथा टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर- मेलबर्न

* पांचवां टेस्ट: 3 से 7 जनवरी- सिडनी

 

Leave a comment