टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपने प्रदर्शन का “फुल ड्रेस रिहर्सल” करने को तैयार है। टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसी कड़ी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मैच न सिर्फ सीरीज का निर्णायक अध्याय होगा, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए एक ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के रूप में भी देखा जा रहा है।
भारत ने सीरीज के पहले तीन मुकाबले जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली है। हालांकि, चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को शिकस्त दी, जिससे अब दोनों टीमें आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेंगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20 मैच
हालांकि सीरीज भारत के नाम हो चुकी है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टीम मैनेजमेंट के लिए यह मैच खिलाड़ियों के फॉर्म, संयोजन और रणनीति को परखने का बेहतरीन मौका होगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी हार के साथ सीरीज खत्म नहीं करना चाहेगी और सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
![]()
IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: पूरी जानकारी
- मैच की तारीख
- भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शनिवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा।
- मैच का स्थान
- यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा।
- मैच का समय
- मैच शुरू होगा शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- टॉस होगा
- शाम 6:30 बजे
टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मैच?
टीवी पर लाइव प्रसारण
भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20 मुकाबला Star Sports Network पर लाइव देखा जा सकता है। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच से जुड़ी हर अपडेट, स्कोर और खबरें प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रहेंगी।
दोनों टीमों का स्कॉड
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फोल्क्स।








