इंडस वाटर ट्रीटी विवाद: पाक सांसद सैयद अली जफर का 'वॉटर बम' पर बयान, जानें क्या कहा?

पाक सांसद सैयद अली जफर ने कहा, सिंधु जल विवाद से भूखमरी का खतरा। भारत द्वारा जल समझौता स्थगित करने पर पाकिस्तान में बढ़ा तनाव। पाक सांसद सैयद अली जफर ने कहा

पाक सांसद सैयद अली जफर ने सिंधु जल समझौता स्थगित होने पर ‘वॉटर बम’ बताया। उन्होंने कहा, जल संकट न सुलझा तो पाकिस्तान भूखे मर जाएगा। भारत-पाक के बीच जल विवाद जारी है।

Indus Waters Treaty: भारत द्वारा सिंधु जल समझौता (Indus Waters Treaty) को स्थगित किए जाने के बाद से पाकिस्तान में तल्ख प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पहले भारत को गंभीर चेतावनी दी थी, और अब पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने इसे एक "वॉटर बम" करार देते हुए गंभीर खतरे की बात कही है। उनके मुताबिक, अगर यह जल विवाद सुलझा नहीं तो पाकिस्तान भूखमरी जैसी बड़ी समस्या का सामना कर सकता है।

सिंधु जल समझौता और इसके बाद की स्थिति

Indus Waters Treaty भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुआ एक महत्वपूर्ण जल समझौता है, जिसके तहत सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी का वितरण तय हुआ था। भारत को पूर्वी नदियों पर और पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों पर नियंत्रण मिला। इस समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार तनाव और विवाद सामने आए।

इंडस वाटर ट्रीटी विवाद: पाक सांसद सैयद अली जफर का 'वॉटर बम' पर बयान, जानें क्या कहा?

हाल ही में भारत ने इस समझौते को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया, जिससे पाकिस्तान में गहरा आक्रोश फैल गया। पाकिस्तान के सांसद सैयद अली जफर ने संसद में इसे ‘वॉटर बम’ बताया और कहा कि पानी के इस संकट को हल करना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है।

पानी का संकट पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा

सैयद अली जफर ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान एक वॉटर स्ट्रेस देश है, यानी पानी की कमी यहाँ एक गंभीर समस्या बन चुकी है। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन (Climate Change) इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के 90% लोग इंडस बेसिन के पानी पर निर्भर हैं और लगभग 90 फीसदी कृषि इसी पानी से संचालित होती है।

इंडस वाटर ट्रीटी विवाद: पाक सांसद सैयद अली जफर का 'वॉटर बम' पर बयान, जानें क्या कहा?

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल विवाद को जल्द नहीं सुलझाया गया तो पाकिस्तान को भूखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ये मुद्दा आतंकवाद जितना ही गंभीर है, क्योंकि पानी के बिना कोई भी राष्ट्र टिक नहीं सकता।

‘वॉटर बम’ का खतरा और पाकिस्तान के डैम्स

सैयद अली जफर ने कहा कि पाकिस्तान में जितने भी पॉवर प्रोजेक्ट और डैम हैं, वे सब इसी सिंधु जल पर निर्भर हैं। इसलिए भारत की इस कार्रवाई को उन्होंने एक ‘वॉटर बम’ कहा, जो पाकिस्तान की जीवनरेखा पर गिरा है।

पाकिस्तान का मानना है कि जब देश बना गया था तो भारत ने जानबूझकर सिंधु जल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। ब्रिटिश काल में बनी रेडक्लिफ़ बाउंड्री ने भी इस विवाद को जिंदा रखा। उन्होंने दावा किया कि भारत ने पानी के जरिए पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई में कमजोर करने की योजना बनाई

Leave a comment