iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया फ्रंट कैमरा, डायनामिक आइलैंड हो सकता है और कॉम्पैक्ट

iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया फ्रंट कैमरा, डायनामिक आइलैंड हो सकता है और कॉम्पैक्ट

iPhone 18 Pro सीरीज में 24MP फ्रंट कैमरा, छोटा डायनामिक आईलैंड और रियर में वेरिएबल अपर्चर जैसे बड़े अपग्रेड मिलने की चर्चा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सेल्फी क्वालिटी, डिस्प्ले डिजाइन और प्रोफेशनल फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दे रही है।

iPhone 18 Pro camera upgrade: अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा, छोटा डायनामिक आईलैंड और वेरिएबल अपर्चर वाला रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी लीक रिपोर्ट्स में सामने आई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस साल प्रो मॉडल्स में फ्रंट कैमरा हार्डवेयर अपग्रेड कर सकती है, जिससे बेहतर डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस मिलेगी। साथ ही डिस्प्ले डिजाइन को और क्लीन बनाने के लिए TrueDepth सिस्टम में बदलाव की तैयारी है। यह कदम प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फोटोग्राफी अनुभव को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

24MP सेल्फी कैमरा से मिलेगा शार्प आउटपुट

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro मॉडल्स में मौजूदा 18MP सेंटर स्टेज कैमरा की जगह 24MP सेंसर दिया जा सकता है। इससे फोटो में ज्यादा डिटेल और बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

ऐप्पल ने iPhone 11 सीरीज से 12MP फ्रंट कैमरा की शुरुआत की थी। बाद में ऑटोफोकस और फोटोनिक इंजन जैसे फीचर जुड़े, लेकिन हार्डवेयर में बड़ा बदलाव हाल की सीरीज में ही देखने को मिला। अब 24MP अपग्रेड को अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।

छोटा होगा डायनामिक आईलैंड

नई जानकारी के मुताबिक प्रो मॉडल्स में डायनामिक आईलैंड का साइज कम किया जाएगा। TrueDepth सेंसर और कैमरा को नए तरीके से डिजाइन किया जा सकता है, जबकि 3D डॉट प्रोजेक्टर को डिस्प्ले के नीचे एक ट्रांसपेरेंट पैच में छिपाया जा सकता है।

इस बदलाव से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होगा और यूजर को ज्यादा क्लीन व्यू मिलेगा। डिजाइन के इस बदलाव को कंपनी की लंबे समय से चली आ रही नॉच और आईलैंड रणनीति का अगला चरण माना जा रहा है।

रियर कैमरा में भी बड़ा बदलाव

सिर्फ फ्रंट कैमरा ही नहीं, iPhone 18 Pro सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार वेरिएबल अपर्चर फीचर दिया जाएगा, जो लाइट कंट्रोल को बेहतर बनाएगा।

वेरिएबल अपर्चर की मदद से अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोटो क्वालिटी बेहतर होगी। यह फीचर आमतौर पर प्रोफेशनल कैमरों में देखने को मिलता है, ऐसे में स्मार्टफोन फोटोग्राफी के स्तर को और ऊपर ले जाने की कोशिश समझी जा रही है।

Leave a comment