IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 68वें रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हरा दिया। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। सीएसके का सफर इस हार के साथ समाप्त हो गया।

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

स्पोर्ट्स: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का सफर पूरा हो गया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स सात विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई थी।

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की आतिशी बल्लेबाजी  

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने करो या मरो मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में शानदार शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने आतिशी पारी खेलते हुए टीम के लिए ताबड़तोड़ रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों की अच्छी धुनाई की थी।

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

विराट कोहली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन की शानदार बल्लेबाजी की है. फाफ डुप्लेसिस ने विराट कोहली का अच्छा साथ निभाया। डुप्लेसिस ताबडतोड बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 की अर्धशतकीय पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

पाटीदार-ग्रीन की तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

आरसीबी के दोनों ओपनर बल्लेबाज के आउट होने के बाद रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने पारी की कमान संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मात्र 28 गेंदों में 71 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाटीदार ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के की मदद से 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ठाकुर ने पाटीदार को डैरिल मिचेल के हाथों कैच करवाकर अपना शिकार बनाया।

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कैमरन ग्रीन ने मात्र 17 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदो में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 नाबाद पारी खेली। इसके बाद दिनेश कार्तिक (14) और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (16) बनाकर पवैलियन लौट गए. बेहतरी बल्लेबाजी की बदौलत टीम  200 रन के पार पहुंचने में कामयाब हुई। सीएसके की तरफ से शार्दुल ठाकुर को दो तथा तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने संभाली पारी 

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब हुई। टीम को पहली गेंद पर मैक्सवेल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (0) के रूप में बड़ा झटका दिया। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे ओवर में डेरिल मिचेल (4) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया।इसके बाद रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे ने सीएसके की डूबती नाव को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन की शानदार पारी खेली। लॉकी फर्ग्युसन ने रहाणे का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। रचिन रविंद्र ने मात्र 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रचिन रविंद्र रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

धोनी-जडेजा के बीच 61 रन की साझेदारी

IPL 2024 RCB vs CSK Match: जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को मिली 27 रन से मात, CSK का सफर समाप्त

चेन्नई सुपर किंग्स ने 129 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने मिलकर मात्र 27 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। धोनी ने 13 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 25 रन का योगदान दिया। वहीं रविंद्र जडेजा 22 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद पवैलियन लौटे। आरसीबी के लिए यश दयाल को दो तथा ग्लैन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज,लॉकी फर्ग्युसन और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment