IPL 2025: दिल्ली को रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, सूर्यकुमार के बाद बुमराह-सैंटनर का जलवा

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह-सैंटनर की घातक गेंदबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 के रोमांचक सीजन में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की रेस में अंतिम टिकट हासिल कर लिया है। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देते हुए 59 रनों से हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत थोड़ी डगमग रही, लेकिन सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की विस्फोटक साझेदारी ने टीम को 180 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह लड़खड़ा गई और 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन पर ऑलआउट हो गई।

सूर्यकुमार-धीर ने ढाया कहर

IPL 2025: दिल्ली को रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, सूर्यकुमार के बाद बुमराह-सैंटनर का जलवा

मुंबई की पारी की शुरुआत तो फीकी रही, जहां पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विल जैक्स (21 रन) और रेयान रिकेल्टन (25 रन) ने पारी को कुछ हद तक संभाला। हालांकि, मिडल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या सिर्फ तीन रन बनाकर फ्लॉप रहे। तिलक वर्मा ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली।

लेकिन असली शो शुरू हुआ सूर्यकुमार यादव के आते ही। उन्होंने 43 गेंदों में सात चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की तूफानी पारी खेली। अंतिम ओवरों में नमन धीर ने उनका पूरा साथ निभाया और सिर्फ 8 गेंदों में दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर आखिरी दो ओवरों में 48 रन जोड़े, जिससे मुंबई का स्कोर 180/5 तक पहुंच सका। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके, जबकि चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढही

IPL 2025: दिल्ली को रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, सूर्यकुमार के बाद बुमराह-सैंटनर का जलवा

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से विफल रहा। कप्तान अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डुप्लेसिस ने टीम की कमान संभाली, लेकिन वो खुद भी सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी टीम बिखरती चली गई और सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन समीर रिजवी ने बनाए, जिन्होंने 39 रन की लड़ाकू पारी खेली। उनके अलावा विप्रज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 और केएल राहुल ने 11 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज या तो जल्दबाज़ी में आउट हुए या फिर मुंबई की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। ट्रिस्टन स्टब्स (2), अभिषेक पोरेल (6), माधव तिवारी (3), कुलदीप यादव (7) और मुस्तफिजुर रहमान (0) ने निराश किया।

मुंबई की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने कमाल दिखाया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी। वहीं ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा और विल जैक्स को एक-एक सफलता मिली।

Leave a comment