IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से रौंदा, शुभमन-सुदर्शन का तूफान, प्लेऑफ में मारी एंट्री

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाजी ने जीत की नींव रखी

अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को हुए आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की बल्कि प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली। इस धमाकेदार जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 60वें मुकाबले में रविवार, 18 मई को गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने मजबूत शुरुआत करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। 

जवाब में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को बेहद आक्रामक अंदाज में हासिल किया। टीम ने केवल 19 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 205 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

केएल राहुल का शानदार शतक 

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से रौंदा, शुभमन-सुदर्शन का तूफान, प्लेऑफ में मारी एंट्री

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 65 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि उनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अभिषेक पोरेल ने 30, अक्षर पटेल ने 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 21 रन बनाए।

लेकिन असली कहानी तो गुजरात की जवाबी पारी में लिखी गई, जहां शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ऐसा खेल दिखाया, जो आईपीएल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। गुजरात ने बिना एक भी विकेट खोए 205 रन बनाए और मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी टीम ने 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल किया हो।

शुभमन और साई की ऐतिहासिक साझेदारी

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 10 विकेट से रौंदा, शुभमन-सुदर्शन का तूफान, प्लेऑफ में मारी एंट्री

गुजरात की जीत की नींव टीम के दो युवा बल्लेबाजों ने रखी। कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर 93 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, साई सुदर्शन ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ते हुए 108 रन बनाए, जो उन्होंने 55 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से पूरे किए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 205 रनों की अटूट साझेदारी की, जो किसी भी ओपनिंग जोड़ी के लिए आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • गुजरात टाइटंस आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी जिसने 200+ रन का लक्ष्य बिना विकेट खोए हासिल किया।
  • सुदर्शन और गिल की साझेदारी इस सीजन की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही।
  • गुजरात की यह जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Leave a comment