IPL 2026 Auction Final List: 1355 नहीं, अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, क्विंटन डी कॉक की सरप्राइज एंट्री

IPL 2026 नीलामी की अंतिम सूची जारी हो गई है। पहले 1355 खिलाड़ियों के बजाय अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। क्विंटन डी कॉक की सरप्राइज एंट्री ने फैंस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 1355 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची से छांटकर अब केवल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहद एरेना में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा जब ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा है। बीसीसीआई ने 2026 के आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट भी कंफर्म कर दी है, जिसमें 350 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की बोली लगाई जाएगी, जबकि शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट तैयार की गई थी। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से कहा था कि वे उन खिलाड़ियों के नाम बताएं जिन्हें वे ऑक्शन पूल में शामिल देखना चाहती हैं।

1355 से 350 खिलाड़ियों तक कैसे पहुंची लिस्ट?

बीसीसीआई ने शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों की एक बड़ी प्रारंभिक सूची सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजी थी। फ्रेंचाइजियों को यह अधिकार दिया गया कि वे इस सूची में से उन खिलाड़ियों के नाम सुझाएं, जिन्हें वे नीलामी पूल में देखना चाहती हैं। इस प्रक्रिया के बाद 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया और अंततः 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई। 

इस फाइनल लिस्ट में 35 नए खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं थे। इन्हीं 35 नामों में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का है।

IPL 2026 Auction Final List: 1355 नहीं, अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, क्विंटन डी कॉक की सरप्राइज एंट्री

क्विंटन डी कॉक की सरप्राइज एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock IPL Auction 2026) पहले आईपीएल 2026 ऑक्शन की सूची में शामिल नहीं थे। लेकिन कुछ फ्रेंचाइजियों की विशेष सिफारिश के बाद उनका नाम फाइनल लिस्ट में जोड़ा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिए गए अपने संन्यास के फैसले से यू-टर्न लिया और भारत के खिलाफ वनडे में शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद फ्रेंचाइजियों का भरोसा फिर उन पर लौटा।

33 वर्षीय डी कॉक इस बार 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। यह उनकी पिछली आईपीएल कीमत से आधा है। पिछले मेगा ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

IPL 2026 Auction Final List में कई बड़े नाम

विदेशी खिलाड़ी- अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटिगन (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका), कॉनर एजथरहूजेन (साउथ अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (साउथ अफ्रीका), बायांडा माजोला (साउथ अफ्रीका), मैथ्यू, फर्नांडो (श्रीलंका), परेरा (श्रीलंका) , वेल्लालगे (श्रीलंका), अकीम ऑगस्टे (वेस्टइंडीज)।

भारतीय खिलाड़ी- सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पराख, रोशन वाघसारे, यश दिचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मत्कर, नमन पुष्पक, परीक्षा वालसणकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत।

Leave a comment