आईपीएल 2026 का शुरुआत और फाइनल तारीख की जानकारी सामने आ रही है। यह टूर्नामेंट का 19वां संस्करण होगा, और सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण की तारीखों का ऐलान हो गया है। सोशल मीडिया और क्रिकेट रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 का आगाज 15 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उत्साह और रोमांच का नया मौका लेकर आ रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल की शुरुआत
IPL 2026 की शुरुआत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के एक सप्ताह बाद होगी। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को समाप्त होने के बाद केवल 7 दिन के अंतराल के बाद, 15 मार्च को IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
विशेष रूप से इस साल का IPL टूर्नामेंट विश्व क्रिकेट कैलेंडर के हिसाब से व्यवस्थित किया गया है ताकि खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से सीधे IPL में अपनी शानदार फॉर्म दिखा सकें।
IPL 2026 का फाइनल कब होगा?
आईपीएल 2026 की विंडो 15 मार्च से 31 मई के बीच निर्धारित की गई है। यानी इस बार का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। पिछले संस्करण की तुलना में इस बार फाइनल मुकाबला थोड़ी जल्दी खेला जाएगा, क्योंकि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण IPL की शुरुआत में देरी हुई थी। 2025 में फाइनल मुकाबला 3 जून को हुआ था, जिसमें आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।
इस बार की तारीखों का निर्धारण खिलाड़ियों, टीमों और फैंस के लिए काफी सुविधाजनक साबित होने वाला है। इससे ना सिर्फ खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का समय मिलेगा, बल्कि टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों का रोमांच भी दोगुना होगा।
IPL 2026 ऑक्शन की जानकारी

आईपीएल के नए सीजन के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। अब बचे हुए खिलाड़ी स्लॉट्स के लिए टीमें ऑक्शन में भाग लेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स रिटेंशन लिस्ट: ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, संजू सैमसन।
दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट: केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा।
गुजरात टाइटंस रिटेंशन लिस्ट: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्ण, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साईं किशोर, जयन्त यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेंशन लिस्ट: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, उमरान मलिक।
लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेंशन लिस्ट: ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एडन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट: रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफ़र, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड।
पंजाब किंग्स रिटेंशन लिस्ट: श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिटेंशन लिस्ट: रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह।
राजस्थान रॉयल्स रिटेंशन लिस्ट: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा।
सनराइजर्स हैदराबाद रिटेंशन लिस्ट: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी।








