Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

जयपुर में पेट्रोल पंप के पास सीएनजी और एलपीजी ट्रक की टक्कर से भीषण आग लगी। हादसे में 5 की मौत और 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घायलों का इलाज जारी है।

जयपुर में पेट्रोल पंप के पास CNG और LPG ट्रक की टक्कर से भीषण आग लग गई, जिससे 40 से ज्यादा गाड़ियां और एक बस जलकर खाक हो गई। कई घायल सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हैं।

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

Jaipur Fire: जयपुर के पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक भयावह हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। एलपीजी और सीएनजी ट्रक की भीषण टक्कर के बाद आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि 40 से ज्यादा गाड़ियां और एक बस जलकर खाक हो गई। 

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

बस में सवार पांच यात्रियों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। आग की भयावहता के कारण मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

गलत साइड से आ रहे ट्रक ने बढ़ाई तबाही

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

जानकारी के मुताबिक, सीएनजी का टैंकर गलत साइड से आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। गलत साइड से आते हुए टैंकर ने एलपीजी ट्रक को टक्कर मारी, जिसके कारण आग भड़क गई और चारों ओर फैल गई। इस आग की चपेट में कई वाहन आ गए और सड़क पर तबाही का मंजर फैल गया। बस में सवार यात्रियों को आग से बचने का मौका नहीं मिला, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी।

चश्मदीद ने बताई हादसे की दास्तां

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने हादसे की भयावहता को बयान किया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो चारों ओर आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने देखा कि एक गाड़ी मुड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी दूसरी तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। चश्मदीद ने कहा कि हादसे के बाद से ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंजर डरावना

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सुबह करीब छह बजे आग लगने के बाद से दमकल की 20-22 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हाईवे के एक किलोमीटर हिस्से में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। जली हुई गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं और चारों ओर धुएं का गुबार फैला हुआ है। दोनों ज्वलनशील पदार्थों से भरे ट्रकों की वजह से आग ने इतनी तेजी से फैलाव किया कि इसे रोकना मुश्किल हो गया।

जिलाधिकारी का बयान

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने हादसे पर जानकारी देते हुए कहा कि आग ने करीब 40 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमों को तुरंत भेजा गया। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है। अब केवल 1-2 गाड़ियां ही हैं जिनमें आग लगी हुई है। हादसे में 23-24 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए रेस्क्यू टीम हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Jaipur Fire: केमिकल टैंकर ब्लास्ट से तबाही! जयपुर अग्निकांड का भयानक मंजर, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने खुद एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटी हुई हैं। सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कड़े नियम और सुरक्षा उपाय लागू किए जाने चाहिए।

Leave a comment