JEECUP Admit Card 2026 आज हो सकते हैं जारी, 4 आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2026 आज जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर 4 आसान स्टेप्स में हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट JEECUP Official Website पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 2 से 9 जून के बीच दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

नई दिल्ली: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2026) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज 25 मई को एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 तक राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

आज जारी हो सकते हैं UP Polytechnic Admit Card 2026

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से Admit Card 2026 आज जारी किए जाने की संभावना है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

JEECUP Admit Card 2026 आज हो सकते हैं जारी, 4 आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

2 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

JEECUP 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून तक राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

4 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Download Admit Card of UPJEE 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न भी जान लें

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाने की सलाह दी गई है।

Leave a comment