Jio का 1600 सैटेलाइट नेटवर्क तैयार, 2028 तक भारत में शुरू हो सकती है हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस

Jio 1600 LEO सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैयार कर सकता है। 2027 में टेस्टिंग के बाद 2028 की शुरुआत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू होने की उम्मीद है।

Jio भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 1600 LEO सैटेलाइट्स का नेटवर्क बनाएगी और 2027 में टेस्टिंग के बाद 2028 की शुरुआत में सर्विस शुरू हो सकती है।

भारत: रिलायंस जियो सैटेलाइट के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 1600 सैटेलाइट्स का LEO नेटवर्क तैयार करेगी, जिसमें पहली टेस्ट फ्लाइट सितंबर 2027 में प्रस्तावित है। सफल परीक्षण और शुरुआती सैटेलाइट तैनाती के बाद 2028 की शुरुआत में भारत में कमर्शियल कनेक्टिविटी शुरू होने की संभावना है।

Jio 1600 सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैयार कर भारत में शुरू करेगा

Jio का 1600 सैटेलाइट नेटवर्क तैयार, 2028 तक भारत में शुरू हो सकती है हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस

रिलायंस जियो भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए अपने लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) नेटवर्क पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी करीब 1600 सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य देश के दूरदराज और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है।

650 किमी की ऊंचाई पर तैनात होंगी Jio की सैटेलाइट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio अपने सैटेलाइट्स को करीब 650 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित करेगा। यह ऊंचाई Starlink और Amazon के प्रस्तावित नेटवर्क से अलग बताई जा रही है। कंपनी का उद्देश्य उपलब्ध ऑर्बिटल स्पेस का इस्तेमाल करते हुए अपने नेटवर्क के लिए उपयुक्त स्लॉट हासिल करना है।

Jio की सैटेलाइट कनेक्टिविटी सिर्फ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस देने की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए देशभर में 20 से 22 ग्राउंड स्टेशन स्थापित किए जाने की योजना बताई गई है।

सितंबर 2027 में टेस्ट फ्लाइट की तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio सितंबर 2027 में टेस्ट फ्लाइट के जरिए कुछ सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में भेज सकता है। इस मिशन के दौरान नेटवर्क से जुड़े हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और दूसरी तकनीकों की टेस्टिंग की जाएगी।

टेस्टिंग सफल रहने के बाद 2028 की शुरुआत से बड़े स्तर पर सैटेलाइट्स की तैनाती शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना 2030 तक 400 से 450 सैटेलाइट्स लॉन्च करने और 2035 तक करीब 1600 सैटेलाइट्स का पूरा नेटवर्क तैयार करने की बताई जा रही है।

2028 की शुरुआत में मिल सकती है सर्विस

Jio को भारतीय अंतरिक्ष नियामक IN-SPACe से मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कंपनी ने ऑर्बिटल स्लॉट और रेडियो फ्रीक्वेंसी हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की संस्था ITU में आवेदन किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट लॉन्च के बाद दो से तीन तिमाहियों के भीतर 90 से 100 सैटेलाइट्स ऑर्बिट में भेजे जा सकते हैं। इस आधार पर भारत में Jio की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस 2028 की शुरुआत में उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है।

4.8 Tbps तक हो सकती है नेटवर्क क्षमता

रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio की प्रत्येक सैटेलाइट 100 से 150 Gbps तक की थ्रूपुट क्षमता दे सकती है। पूरा नेटवर्क तैयार होने पर भारत के ऊपर एक समय में करीब 30 से 32 सैटेलाइट्स मौजूद रहने की बात कही गई है। इनकी संयुक्त क्षमता 4 से 4.8 Tbps तक हो सकती है।

तुलना करें तो भारत में Starlink को 600 Gbps की क्षमता की मंजूरी मिली है, जबकि Amazon Leo ने 3 Tbps क्षमता के लिए आवेदन किया है। हालांकि, Jio की वास्तविक इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क क्षमता का आकलन सर्विस शुरू होने के बाद ही किया जा सकेगा।

Leave a comment