टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स ने हाल ही में नेहा भसीन के लोकप्रिय गाने ‘जुत्ती मेरी’ पर ठुमके लगाए और इंस्टाग्राम पर अपनी रील शेयर की।
एंटरटेनमेंट: टीवी एक्ट्रेसेस शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर की दोस्ती अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। हाल ही में शिवांगी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड जन्नत के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस रील में शिवांगी और जन्नत, नेहा भसीन के पॉपुलर गाने ‘जुत्ती मेरी’ पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में दोनों की रेड आउटफिट में जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है, जहां शिवांगी लाल रंग की साड़ी में सजी हैं, वहीं जन्नत ने लाल रंग का सूट पहना है। घर के माहौल में शूट किए गए इस वीडियो ने कुछ ही सेकंड में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और फैंस दोनों की केमिस्ट्री और लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर अक्सर अपनी दोस्ती और खूबसूरत केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार दोनों ने साथ मिलकर डांस वीडियो बनाया है। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो में दोनों लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। शिवांगी ने लाल रंग की साड़ी पहनी है जबकि जन्नत लाल सूट में दिखीं। घर पर शूट किए गए इस वीडियो में दोनों की अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं।
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कॉमेंट सेक्शन में फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, जन्नत और शिवांगी इस गाने पर, अब और कुछ नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, दो खूबसूरत रानियां एक साथ।वहीं, एक फैन ने एक्साइटेड होकर लिखा, “ओह माई गॉड! मैंने सोचा था कि वो इस पर रील बनाएंगी और उन्होंने सच में बना दिया।
नेहा भसीन का गाना ‘जुत्ती मेरी’ बना वायरल ट्रेंड
गौरतलब है कि नेहा भसीन का गाना ‘जुत्ती मेरी’ पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई क्रिएटर्स और सेलेब्स इस गाने पर रील बना रहे हैं। लेकिन शिवांगी और जन्नत का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों की दोस्ती और उनकी खूबसूरत अदाओं ने इस गाने को और खास बना दिया है। दो दिन पहले ही शिवांगी ने अपनी सहेली जन्नत जुबैर के जन्मदिन पर कुछ अनदेखी फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे।
उन्होंने लंबा कैप्शन लिखकर जन्नत के लिए अपना प्यार जताया। फैंस ने उस पोस्ट पर भी दोनों की दोस्ती को खूब सराहा था। अब इस डांस वीडियो ने उनकी ‘बेस्ट फ्रेंड्स गोल्स’ वाली इमेज को और मजबूत कर दिया है।
सोशल मीडिया पर दोनों की पॉपुलैरिटी
जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी दोनों टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं। जन्नत जुबैर ने ‘फुलवा’ और ‘तु आशिकी’ जैसे शोज़ से अपनी खास पहचान बनाई। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से घर-घर में नाम कमाया।
उनकी सादगी और अभिनय कौशल ने उन्हें टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। दोनों का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी जबरदस्त प्रभाव है और यही वजह है कि उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कॉमेंट्स आते हैं।