John Cena Retirement: WWE से संन्यास पर खुलासा, कहा- 'रिंग में उतरना अब संघर्ष जैसा'

WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने संन्यास लेने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हर बार रिंग में उतरना अब उनके लिए एक संघर्ष जैसा महसूस होता है। जानें जॉन

WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना ने आधिकारिक तौर पर 2025 में रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस खबर ने उनके दुनियाभर के फैंस को भावुक कर दिया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: जॉन सीना WWE की दुनिया के सबसे बड़े और प्रिय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं, लेकिन अब वे अपने रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। वर्षों तक रिंग में धमाल मचाने के बाद, सीना ने हाल ही में रिटायरमेंट दौरे की शुरुआत की है और रेसलमेनिया 41 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप भी जीती। हाल ही में स्टेफनी मैकमोहन के शो स्टेफनीज प्लेसेस में जॉन सीना ने खुलासा किया कि वे 2025 में क्यों रिटायर हो रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि उनका शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा है और लगातार फिजिकल दबाव के कारण वे अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहते हैं। साथ ही, वे अपने निजी जीवन और परिवार पर भी अधिक ध्यान देना चाहते हैं।

20 साल की रेसलिंग और अब अलविदा का वक्त

जॉन सीना ने WWE में 2002 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने न सिर्फ रिंग में बल्कि बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों तक के दिल में अपनी जगह बनाई। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सीना ने रेसलमेनिया 41 में एक शानदार वापसी करते हुए अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप भी जीती, लेकिन अब उन्होंने इस खेल से दूर जाने का मन बना लिया है।

John Cena Retirement: WWE से संन्यास पर खुलासा, कहा- 'रिंग में उतरना अब संघर्ष जैसा'

48 वर्षीय सीना ने कहा, मैं अब पहले जैसा नहीं रहा। मेरा शरीर अब वो सब नहीं कर सकता, जो पहले करता था। मैं अब जिम में 375 पाउंड ओवरहेड प्रेस नहीं कर सकता। मेरी ताकत और सहनशक्ति दोनों में गिरावट आई है। उन्होंने माना कि रेसलिंग में जितनी शारीरिक मेहनत होती है, वह अब उसके लिए उपयुक्त नहीं रह गए हैं।

'हर बार रिंग में उतरना अब एक संघर्ष जैसा लगता है' - जॉन सीना

जॉन सीना ने बताया कि पिछले कुछ सालों से उन्होंने जब भी WWE में वापसी की, उन्हें लगता था कि वह पहले जैसे नहीं रह गए। मैं जब रिंग में उतरता हूं तो सोचता हूं कि क्या मैं दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतर पा रहा हूं? और जवाब कई बार ‘नहीं’ होता है। उन्होंने कहा, रेसलिंग मेरा जुनून है, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि मेरा शरीर अब वह भार नहीं उठा पा रहा। चोटों से उबरना मुश्किल होता जा रहा है और हर मैच के बाद रिकवरी में ज्यादा वक्त लगने लगा है।

स्टेफनी मैकमोहन के शो में सीना ने कहा कि उनका यह फैसला सिर्फ शरीर की थकान की वजह से नहीं है, बल्कि अब वह अपने निजी जीवन और परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। मैं अब ऐसा वक्त चाहता हूं, जब मैं अपने प्रियजनों के साथ रह सकूं, बिना किसी टूटी हड्डी या मांसपेशी की खिंचाव के। मैंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा WWE को दिया, अब मैं अपनी फैमिली को देना चाहता हूं, उन्होंने कहा।

John Cena Retirement: WWE से संन्यास पर खुलासा, कहा- 'रिंग में उतरना अब संघर्ष जैसा'

डॉक्टर ऑफ थुगनॉमिक्स ने बनाया फैंस से रिश्ता

सीना ने इस बातचीत में यह भी साझा किया कि शुरुआत में फैंस से उन्हें वो प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। लेकिन जब उन्होंने अपना मशहूर डॉक्टर ऑफ थुगनॉमिक्स किरदार अपनाया, तब जाकर लोग उनसे जुड़ने लगे। इस कैरेक्टर को गढ़ने में स्टेफनी मैकमोहन की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा, वो बदलाव मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। मैंने उस समय खुद को पाया और फैंस से एक गहरा जुड़ाव महसूस किया। वो दौर कभी नहीं भूल सकता।

रेसलिंग के अलावा जॉन सीना अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने Make-A-Wish Foundation के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा बीमार बच्चों की इच्छाएं पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। जब कोई बच्चा मुझसे मिलना चाहता है और मैं उसे एक मुस्कान दे पाता हूं, तो मुझे लगता है कि मेरी पहचान केवल रेसलर की नहीं, बल्कि इंसान की भी है, उन्होंने कहा।

Leave a comment