काजोल कितनी अमीर हैं? जानिए उनकी नेटवर्थ, महंगी प्रॉपर्टीज़ और लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ

बॉलीवुड की सुपरस्टार काजोल की अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹240 करोड़ है। उन्होंने अपनी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और निवेशों से बनाई है। लंदन में ₹54 करोड़

काजोल बॉलीवुड की टॉप और सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपने तीन दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपने दमदार अभिनय और दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के लिए काजोल को हमेशा सराहा गया है।

Kajol Expensive Properties: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह अपनी शाही जिंदगी और महंगे लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज वह न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि एक होशियार इन्वेस्टर और प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। 

साल 2025 में वह एक बेहद आलीशान जीवन जी रही हैं और करोड़ों की संपत्तियों की मालकिन हैं। आइए जानें उनकी कुल संपत्ति, महंगी प्रॉपर्टीज़ और लग्ज़री कारों के कलेक्शन के बारे में विस्तार से।

काजोल की नेटवर्थ 2025 में कितनी है?

ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल की कुल संपत्ति (Net Worth) करीब ₹240 करोड़ है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स, विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया पार्टनरशिप से आता है। उन्होंने 2014 में मराठी फिल्म विट्टी दांडू से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा, जिससे वह मनोरंजन इंडस्ट्री में एक निर्माता के तौर पर भी स्थापित हुईं।

काजोल कितनी अमीर हैं? जानिए उनकी नेटवर्थ, महंगी प्रॉपर्टीज़ और लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ

इन 5 महंगी प्रॉपर्टीज़ की हैं मालकिन

काजोल का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है और उन्होंने भारत और विदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियों में निवेश कर रखा है। उनकी कुल प्रॉपर्टी वैल्यू करीब ₹180.5 करोड़ है, जो उनकी कुल संपत्ति का लगभग 75% है।

  1. शिव शक्ति बंगला, जुहू (मुंबई): काजोल और अजय देवगन मुंबई के पॉश एरिया जुहू में स्थित "शिव शक्ति" बंगले में रहते हैं। इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ₹60 करोड़ है।
  2. दो लग्ज़री अपार्टमेंट, जुहू (2022): साल 2022 में काजोल ने जुहू में ही दो हाई-एंड अपार्टमेंट्स खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत ₹12 करोड़ थी।
  3. एक और अपार्टमेंट, जुहू (2023): इसके बाद 2023 में उन्होंने जुहू में ही एक और रियल एस्टेट डील की, जिसमें ₹16.5 करोड़ का प्रॉपर्टी खरीदा गया।
  4. कमर्शियल स्पेस, मुंबई (2023): काजोल ने साल 2023 में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी में ₹7.5 करोड़ का निवेश किया था। यह डील उनके बिज़नेस पोर्टफोलियो के विस्तार को दर्शाती है।
  5. नई कमर्शियल शॉप, गोरेगांव (2025): इस साल अभिनेत्री ने गोरेगांव स्थित लिंकिंग रोड पर एक प्राइम लोकेशन पर बनी 4,365 वर्ग फुट की कमर्शियल शॉप को ₹30 करोड़ में खरीदा है। इस प्रॉपर्टी पर उन्होंने ₹1.72 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।

विदेश में भी है काजोल की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी

काजोल और उनके पति अजय देवगन के पास लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है, जिसकी कीमत ₹54 करोड़ आंकी गई है। यह प्रॉपर्टी उनके अंतरराष्ट्रीय निवेश की मिसाल है और बॉलीवुड सितारों की ग्लोबल उपस्थिति को भी दर्शाती है। बॉलीवुड के अन्य सुपरस्टार्स की तरह काजोल को भी लग्ज़री कारों का बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में कुछ शानदार और महंगी गाड़ियां शामिल हैं:

काजोल कितनी अमीर हैं? जानिए उनकी नेटवर्थ, महंगी प्रॉपर्टीज़ और लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ

  • BMW X7 – कीमत करीब ₹1.6 करोड़
  • Volvo XC90 – कीमत करीब ₹87.9 लाख
  • Audi Q7 – कीमत ₹80 लाख से ज़्यादा

काजोल अपने सफर को भी रॉयल टच देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल अपनी इनकम का करीब 12.5% हिस्सा प्रॉपर्टीज़ में निवेश करती हैं। यह उन्हें बॉलीवुड की सबसे समझदार इन्वेस्टर्स में शामिल करता है। उनकी ये रणनीति उन्हें लंबे समय में फाइनेंशियल सिक्योरिटी और संपत्ति में वृद्धि देती है।

Leave a comment