कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भदोही दौरे के दौरान अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार वास्तव में गुंडाराज और माफिया राज को बढ़ावा दे रही है।
Ajay Rai on Yogi Adityanath: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूपी के भदोही पहुंचे और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है, गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
अजय राय ने गुरुवार को भदोही में बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलकांत दुबे के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी सरकार की नाकामी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
अजय राय भदोही पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता कमलाकांत दुबे के परिजनों से मुलाकात की। कमलाकांत दुबे को कुछ समय पहले उनके वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
![]()
योगी सरकार पर गंभीर आरोप
अजय राय ने कहा कि प्रदेश में गुंडे और माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले नेताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है, और उनके अपराधियों को पुलिस की आंखों के सामने न्यायालय में सरेंडर कराया जा रहा है। उन्होंने कुलदीप सिंह सेंगर का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार ने उसके खिलाफ कोई विरोध नहीं किया और अब वह आरोपी बाहर आ चुका है।
अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार महिलाओं और बेटियों के खिलाफ संवेदनशील नहीं है। उन्होंने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का नक़ाब हटाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी महिलाविरोधी हैं, और बलात्कारियों और गुंडों के पक्ष में काम करते हैं। उन्होंने भाजपा और नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की।
अरावली हिल्स मामले में मोदी सरकार पर निशाना
अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरावली हिल्स देश की जीवनरेखा हैं और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता वहां की हरियाली, औषधियां और वन सम्पदा व्यापारियों को बेचने की योजना बना रहे हैं, जिससे उन्हें लाभ होगा और देश का नुकसान होगा।
अजय राय ने कहा, “हम कांग्रेस के लोग राजस्थान और अरावली के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो जान देने को भी तैयार हैं। हम मोदी सरकार के इस कार्यों के खिलाफ पूरी तरह खड़े हैं। अजय राय का कहना है कि प्रदेश में गुंडाराज और माफिया राज के कारण आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है।










