कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर की जगह भरने के लिए वॉशिंगटन सुंदर, तनुश कोटियन, सारांश जैन, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से कौन होगा?

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद यह निर्णय लिया। अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट पर तेजी से चर्चा हो रही है।

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

R Ashwin: जब भी किसी क्रिकेट खिलाड़ी का संन्यास की घोषणा होती है, उसके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा होती है। इसी क्रम में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनकी जगह कौन भरेगा?

R Ashwin का रिप्लेसमेंट?

1 वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

सुंदर भी ऑफ स्पिनर हैं और तमिलनाडू से हैं। उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में अश्विन की जगह डेब्यू किया था। सुंदर ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 387 रन बनाए और 24 विकेट लिए हैं। उनकी फॉर्म और काबिलियत उन्हें अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रमुख उम्मीदवार बनाती हैं।

2 तनुश कोटियन (Tanush Kotiyan)

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

मुंबई के युवा ऑलराउंडर तनुश कोटियन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 101 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में 1525 रन बनाए हैं। उनकी प्रतिभा उन्हें अश्विन की जगह भरने के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती हैं।

3 सारांश जैन (Saransh Jain)

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

मध्य प्रदेश के सारांश जैन का नाम भी अश्विन के रिप्लेसमेंट के कैंडिडेट्स में हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 मैचों में 1425 रन बनाए और गेंदबाजी में 123 विकेट चटकाए हैं। उनकी अनुभव और प्रदर्शन उन्हें भी रिप्लेसमेंट की रेस में शामिल करता हैं।

4 कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

कुलदीप यादव ने 2017 में धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू किया था और पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अश्विन और जडेजा के रहते ज्यादा मौके नहीं मिल पाए, लेकिन अश्विन के संन्यास के बाद अब कुलदीप को मौका मिल सकता है। कुलदीप ने अब तक 56 टेस्ट विकेट लिए हैं और उनसे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

5 अक्षर पटेल (Axar Patel)

कौन बनेगा R Ashwin का रिप्लेसमेंट? भारतीय टीम में वापसी के पांच कड़े दावेदार, जानिए किन खिलाड़ियों पर है रोहित-गंभीर का भरोसा

अक्षर पटेल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 646 रन और 55 विकेट लिए हैं। अक्षर भी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और अश्विन के रिप्लेसमेंट के लिए एक अन्य मजबूत विकल्प हैं।

अश्विन के संन्यास के बाद इन पांच खिलाड़ियों में से कोई एक या दो भारतीय टेस्ट टीम के लिए उनकी जगह ले सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता कौन सा खिलाड़ी अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनते हैं।

Leave a comment