खाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10,000 के इनामी बदमाश को लेबर बनाकर दबोचा

सीकर पुलिस ने 10,000 रुपए के इनामी संदीप उर्फ नानूराम मीणा को गुजरात में कोल्ड ड्रिंक कंपनी से गिरफ्तार किया। आरोपी पर अपहरण, मारपीट और ऑनलाइन ठगी के आरोप थे।

खाटूश्यामजी पुलिस ने गुजरात में कोल्ड ड्रिंक कंपनी में मजदूरी कर रहे 10,000 रुपए के इनामी संदीप उर्फ नानूराम मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अपहरण, मारपीट, शराब पिलाने और ऑनलाइन ठगी के गंभीर आरोप थे।

Rajasthan: सीकर जिले की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गुजरात में दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले दो महीने से फरार था और अपनी पहचान छुपाकर अहमदाबाद की एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। पुलिस टीम के कांस्टेबल ने खुद को कंपनी का इंजीनियर बताकर कर्मचारियों की मीटिंग ली और इंट्रोडक्शन के दौरान आरोपी की पहचान की पुष्टि होते ही उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पीड़ित युवक के अपहरण, जबरन शराब पिलाने, मारपीट, नग्न अवस्था में वीडियो बनाने और ऑनलाइन ठगी के संगीन मामले में फरार आरोपी संदीप उर्फ नानूराम मीणा को खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर नेटवर्क की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और गुजरात में चल रहे उसके फर्जी मजदूर पहचान के भेद खोल दिए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गुजरात से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर एक युवक का अपहरण कर उसे शराब पिलाने, मारपीट करने, नग्न कर वीडियो बनाने और उसके मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करवाने के गंभीर आरोप हैं। पिछले दो महीनों से पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही थी और इसी उद्देश्य से एक विशेष टीम भी बनाई गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मामला 11 अक्टूबर को दर्ज हुआ था, जिसमें मंडा गांव के एक युवक ने शिकायत दी कि 10 अक्टूबर की रात उसे शिवसिंहपुरा (जोबनेर) निवासी विजय मीणा ने फोन कर यशोधा होटल के पास बुलाया। वहां से विजय अपने साथी के साथ युवक को स्विफ्ट कार में जबरन बैठाकर रेनवाल–जोबनेर रोड पर सुनसान इलाके में ले गया। 

रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित से छिना मोबाइल

शिकायत के अनुसार बाद में दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे। चारों ने मिलकर पीड़ित के मोबाइल से उसके खाते का पैसा कई अन्य अकाउंट्स में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद पीड़ित को नग्न कर बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे।

सीआइ अमित नागोरा ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए टेक्निकल टीम को लगाया गया। फोन लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी संदीप उर्फ नानूराम मीणा (21) रेनवाल तहसील के प्रतापपुरा का निवासी है और फरार होकर गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक खास रणनीति बनाई। टीम के कांस्टेबल रोहिताश्व कुमार ने खुद को कोका कोला कंपनी का इंजीनियर बताकर वहां कर्मचारियों की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान कर्मचारियों के लेबर कार्ड और इंट्रोडक्शन की प्रक्रिया में रोहिताश्व ने आरोपी की पहचान कर ली और मौके पर ही उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी अभियान में सीआई अमित नागोरा, एएसआई रघुनाथ प्रसाद, कांस्टेबल रोहिताश्व कुमार और कांस्टेबल रामजीलाल शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Leave a comment