खत्म हुई ऐपल की बादशाहत, स्मार्टवॉच बाजार में अब इस कंपनी की पकड़

स्मार्टवॉच बाजार में ऐपल की बादशाहत खत्म हो गई है। अब एक नई कंपनी ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जानें कौन सी कंपनी है ये, सालाना आधार

Huawei ने स्मार्टवॉच बाजार में ऐपल को पछाड़ते हुए प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। IDC के अनुसार, Huawei ने 2.36 करोड़ यूनिट्स शिप कर 16.9% बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि ऐपल ने 2.25 करोड़ यूनिट्स शिप करते हुए 16.2% हिस्सेदारी प्राप्त की।

Huawei surpasses Apple

खत्म हुई ऐपल की बादशाहत, स्मार्टवॉच बाजार में अब इस कंपनी की पकड़

स्मार्टवॉच बाजार में अब ऐपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी नहीं रही। चीनी कंपनी Huawei ने इस क्षेत्र में ऐपल को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की ताजा रिसर्च में यह सामने आया है कि चीन वीयरेबल डिवाइस बाजार में अग्रणी बन गया है।

चीन ने लगभग 20 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 4.58 करोड़ यूनिट्स शिप की हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा Huawei Technologies का रहा है।

Huawei ने ऐपल को कितने प्रतिशत से पछाड़ा

खत्म हुई ऐपल की बादशाहत, स्मार्टवॉच बाजार में अब इस कंपनी की पकड़

स्मार्टवॉच बाजार में Huawei ने ऐपल को पीछे छोड़ते हुए महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है। 2024 की पहली से तीसरी तिमाही के दौरान Huawei ने 2.36 करोड़ यूनिट्स शिप कर 16.9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि ऐपल ने 2.25 करोड़ यूनिट्स शिप कर 16.2 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त की।

साल 2023 की पहली तीन तिमाहियों में, ऐपल ने 18.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 2.58 करोड़ यूनिट्स शिप की, जबकि Huawei ने 11.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.63 करोड़ यूनिट्स भेजी। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि Huawei की बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है, जबकि ऐपल अपनी बिक्री को बनाए रखने में विफल रहा है।

गौरतलब है कि ऐपल और Huawei के बीच वैश्विक तकनीकी बाजार में लंबे समय से कड़ा मुकाबला रहा है, जो और भी तेज हो गया जब अमेरिका ने Huawei पर आयात प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बावजूद, Huawei ने इस चुनौती का सामना करते हुए स्मार्टवॉच बाजार में ऐपल को पीछे छोड़ दिया है।

अन्य कंपनियों से भी ऐपल को खतरा

खत्म हुई ऐपल की बादशाहत, स्मार्टवॉच बाजार में अब इस कंपनी की पकड़

Apple को अब केवल Huawei से ही नहीं, बल्कि Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों से भी कड़ी चुनौती मिल रही है। इन कंपनियों ने सालाना आधार पर अपनी वृद्धि में Apple को पीछे छोड़ दिया है, जिससे साफ है कि इनकी शिपिंग में Apple की तुलना में अधिक बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a comment