घर में ब्लूटूथ कनेक्शन बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या कई घरेलू उपकरणों की वजह से होती है। पुराने 2.4 GHz वाई-फाई राउटर, माइक्रोवेव, स्मार्ट होम डिवाइस और बड़े एक्वेरियम या उच्च नमी ब्लूटूथ सिग्नल में बाधा डाल सकते हैं। सही दूरी और सावधानी से इन उपकरणों का इस्तेमाल कनेक्टिविटी सुधार सकता है।
Bluetooth Connection: घर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या कई उपकरणों के कारण होती है। खासकर पुराने 2.4 GHz रेंज वाले वाई-फाई राउटर, माइक्रोवेव ओवन और स्मार्ट होम डिवाइस ब्लूटूथ सिग्नल को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, बड़े एक्वेरियम या ज्यादा नमी वाले वातावरण में भी कनेक्शन कमजोर हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही दूरी बनाए रखने और इन घरेलू चीजों का ध्यान रखने से ब्लूटूथ की स्थिरता बेहतर होती है।
वाई-फाई राउटर से ब्लूटूथ कनेक्शन प्रभावित
घर में मौजूद वाई-फाई राउटर, खासकर पुराने 2.4 GHz रेंज वाले, ब्लूटूथ सिग्नल के साथ ओवरलैप कर सकते हैं। जब राउटर से कई डिवाइस जुड़े हों, तो ब्लूटूथ कनेक्शन ड्रॉप होने की संभावना बढ़ जाती है। यह समस्या अक्सर छोटे अपार्टमेंट और घरों में ज्यादा देखने को मिलती है।

माइक्रोवेव और स्मार्ट होम डिवाइस का असर
माइक्रोवेव ओवन ब्लूटूथ सिग्नल में बाधा डाल सकते हैं क्योंकि वे भी 2.4 GHz पर रेडिएशन छोड़ते हैं। इसी तरह वॉइस असिस्टेंट, स्मार्ट लाइट, सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट प्लग जैसी स्मार्ट होम डिवाइसें भी सिग्नल क्लैश कर सकती हैं। इसके चलते कनेक्टिविटी अस्थिर हो जाती है और सिग्नल स्ट्रेंथ कमजोर होती है।
पानी और नमी के कारण कनेक्शन कमजोर
ब्लूटूथ सिग्नल पानी से नहीं गुजर पाता, इसलिए बड़े एक्वेरियम या वाटर टैंक के पास ब्लूटूथ डिवाइस रखने से कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, वातावरण में अधिक नमी भी सिग्नल स्ट्रेंग्थ को कमजोर कर देती है।









