Kolkata Doctor Rape Case: Suprim Court ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी, 22 अगस्त को अगली सुनवाई

Kolkata Doctor Rape Case: Suprim Court ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी, 22 अगस्त को अगली सुनवाई, हिंदी लाइव अपडेट

कोलकाता रेप कांड में आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। इस मामले की सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच द्वारा की जाएगी। शीर्ष अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। इसके अलावा, आज आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट भी होगा। इस परीक्षण के लिए कोर्ट ने सीबीआई को अनुमति दे दी है।

Kolkata Case: वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्रशिक्षित महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले ने पुरे देश में ने हलचल मचा दी है। सोमवार को जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से 13 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। उनसे आज फिर पूछताछ की जा सकती है।

आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट

इसी बीच, आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसमें सीबीआई (CBI) को कोर्ट से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इस पॉलीग्राफी टेस्ट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी कितना सच और कितना झूठ बोल रहा है। जांच एजेंसी पहले ही आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवा चुकी है। सीबीआई, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष का भी पॉलीग्राफी टेस्ट करवाना चाहती है।

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में होगी सुनवाई

Kolkata Doctor Rape Case: Suprim Court ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी, 22 अगस्त को अगली सुनवाई

कोलकाता में 31 वर्षीय प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच आज इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है। वहीं, डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के चलते पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। देशभर में डॉक्टरों के संगठन प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस बीच, बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंच गए हैं। वे मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे, इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं। इस मामले से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें subkuz.com के साथ........

फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

जानकरी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने फर्जी समाचारों के मामलों की जांच के दौरान पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फर्जी प्रोफाइल का पता लगाया है। पुलिस के सूत्रों का दावा है कि जांच के सिलसिले में कुछ फर्जी प्रोफाइल के जरिए भ्रामक सूचनाएं और फर्जी खबरें फैलाए जा रहे हैं, जो यूपी, एमपी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों से संचालित की जा रही हैं। बताया जाता है कि कुछ फर्जी प्रोफाइल पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे विदेशी देशों से भी नियंत्रित हो रहे हैं। इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के साइबर थाने द्वारा की जा रही है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में कई प्रोफाइल को निष्क्रिय कर दिया गया है। फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं की जांच में पुलिस ने 280 लोगों को पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय आने का नोटिस दिया है सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अब तक दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट में आज 10 बजे सुनवाई

Kolkata Doctor Rape Case: Suprim Court ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी, 22 अगस्त को अगली सुनवाई

20 अगस्त को अपलोड की गई सूचना के मुताबिक, चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में एक पीठ मंगलवार, यानी आज, इस मामले की सुनवाई करेगी। यह सुनवाई कोर्ट में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही कोलकाता में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आज स्वास्थ्य भवन तक मार्च करने का आह्वान किया है। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों, विशेष रूप से डॉक्टरों और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट न्यायिक जांच का आदेश दे सकता है।

kolkata rape murder case live update: कोलकाता पुलिस संदीप घोष को भेजेगी नोटिस

कोलकाता पुलिस पीड़ित लड़की की पहचान उजागर करने के मामले में संदीप घोष को नोटिस भेजने की योजना बना रही है। इस मामले में एक विशेष केस दर्ज किया गया है।

live update: पूर्व प्रिंसिपल संदीप के खिलाफ मामला दर्ज

आरजीकर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला ताला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव देबल कुमार घोष ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से डॉ. संदीप घोष के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है।

live update: मामले की जांच के लिए SIT का गठन

14 अगस्त की रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ मामले में कोलकाता पुलिस प्रशासन ने FIR दर्ज की है। ऐसे में मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। जिसमें 15 सदस्यों की टीम रखी गई है। एसआईटी का नेतृत्व कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के उपद्रवी विरोधी अनुभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर 1000 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है। कोलकाता पुलिस ने अब तक इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।

kolkata rape murder case live update: मामले पर सुप्रीम कोट में सुनवाई शुरू

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ हो चुकी है। मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। अन्य पक्षकारों द्वारा भी यह कहा जा रहा है कि वे भी इस मामले में अपना पक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं।

live update: Suprim Court ने लगाई फटकार

Kolkata Doctor Rape Case: Suprim Court ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी, 22 अगस्त को अगली सुनवाई

कोर्ट ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर की गई है और उसकी शव की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "हर जगह हमने देखा है कि पीड़िता की पहचान उजागर की गई है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।" कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि प्रिंसिपल ने हत्या को शुरू में आत्महत्या के रूप में क्यों बताया?

live update: कोर्ट की निगरानी में बनेगा टास्क फोर्स

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने मामले को आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश की है। पीड़ित परिवार को शव तक देखने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक FIR भी दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने यह चिंता जताई कि डॉक्टर्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने पूछा कि पीड़िता की पहचान कैसे उजागर हुई? जब 7 हजार लोग अस्पताल में घुस आए, तब पुलिस वहां क्या कर रही थी ? यहां एक गंभीर घटना घटी है। हम सीबीआई से इस मामले की स्थिति रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं। हम एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की योजना बना रहे हैं। यह टास्क फोर्स कोर्ट की निगरानी में कार्य करेगा।

live update: 22 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने CBI से इस मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी है। जांच एजेंसी को गुरुवार यानि 22 अगस्त तक यह जानकारी कोर्ट में प्रस्तुत करनी होगी। जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि उसने अब तक कौन-कौन से कदम उठाए हैं और जांच की प्रगति क्या है। इसके अलावा, कोर्ट ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की भी अपील की है।

 

 

 

 

Leave a comment