क्या आपका Gmail सुरक्षित है? जानिए कैसे करें अपनी अकाउंट एक्टिविटी की जांच

जानिए कैसे पता करें कि आपके Gmail अकाउंट का इस्तेमाल कोई और तो नहीं कर रहा। इन आसान स्टेप्स से करें लॉगिन एक्टिविटी और डिवाइसेज की जांच।

अपने Gmail अकाउंट की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से उसकी लॉगिन एक्टिविटी चेक करें। अगर किसी संदिग्ध डिवाइस या जगह से एक्सेस मिला हो तो तुरंत उस डिवाइस से साइन आउट करें और अपना पासवर्ड बदलना न भूलें।

आज के डिजिटल दौर में Gmail सिर्फ ईमेल का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह हमारे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google Photos, Drive और YouTube से जुड़ा है। इसलिए अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके Gmail अकाउंट का उपयोग कर रहा हो, तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। Google आपको आसानी से यह पता लगाने की सुविधा देता है कि आपका अकाउंट कब, कहां और किस डिवाइस से एक्सेस हुआ है।

कंप्यूटर से Gmail एक्टिविटी कैसे देखें?

क्या आपका Gmail सुरक्षित है? जानिए कैसे करें अपनी अकाउंट एक्टिविटी की जांच

अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Gmail लॉगिन करें। नीचे दाईं ओर ‘Last account activity’ दिखेगा, उस पर क्लिक करें और फिर ‘Details’ चुनें। यहां आपको सभी हालिया लॉगिन डिटेल्स जैसे डिवाइस का नाम, ब्राउजर, लोकेशन, समय और IP एड्रेस मिलेंगे। अगर कोई अनजान जगह या डिवाइस दिखे तो सावधान हो जाएं।

मोबाइल या ब्राउजर से डिवाइस मैनेज करें

क्या आपका Gmail सुरक्षित है? जानिए कैसे करें अपनी अकाउंट एक्टिविटी की जांच

अपने मोबाइल या ब्राउजर में myaccount.google.com खोलें, ‘Security’ टैब पर जाएं और ‘Your devices’ सेक्शन में ‘Manage all devices’ पर क्लिक करें। यहां आपके अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइसेस की जानकारी मिलेगी। कोई भी अनजान या संदिग्ध डिवाइस दिखे तो तुरंत उस डिवाइस से साइन आउट करें।

संदिग्ध एक्टिविटी पर क्या करें?

ऐसी डिवाइस या एक्टिविटी मिले जो आपकी न हो, तो तुरंत उस डिवाइस से लॉगआउट करें और अपना पासवर्ड बदल दें। साथ ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें ताकि बिना आपके मोबाइल पर आने वाले कोड के कोई भी अकाउंट में लॉगिन न कर सके।

Gmail अकाउंट सुरक्षित रखने के टिप्स

क्या आपका Gmail सुरक्षित है? जानिए कैसे करें अपनी अकाउंट एक्टिविटी की जांच

  • समय-समय पर अपनी लॉगिन एक्टिविटी चेक करते रहें।
  • पब्लिक या अनजान डिवाइसेस से लॉगिन करने से बचें।
  • पब्लिक Wi-Fi पर सावधानी बरतें।
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू रखें।

आपका Gmail आपकी डिजिटल पहचान का अहम हिस्सा है। इन आसान कदमों को अपनाकर आप न सिर्फ यह जान सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं, बल्कि समय रहते सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a comment