Laughter Chefs Unlimited Entertainment: पहली बार शो में होगा एलिमिनेशन, तेजस्वी प्रकाश पर मंडराया खतरा

Laughter Chefs Unlimited Entertainment में पहली बार एलिमिनेशन होने जा रहा है। इस हफ्ते तेजस्वी प्रकाश पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे शो में नया ट्विस्ट आ गया है।

टीवी शो Laughter Chefs Unlimited Entertainment में मेकर्स ने अब नए “खतरा” एलिमेंट को शामिल कर दिया है, जिससे शो का रोमांच और भी बढ़ गया है। इस बदलाव का उद्देश्य प्रतिभागी शेफ्स को लगातार अलर्ट रखना और प्रतियोगिता को और मजेदार बनाना बताया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: कलर्स टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इस हफ्ते एक बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। शो में पहली बार एलिमिनेशन राउंड शामिल किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता और भी ज्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बन जाएगी।होस्ट भारती सिंह ने इस नए फॉर्मेट की घोषणा करते हुए बताया कि अब शो में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि प्रतियोगियों पर बाहर होने का दबाव भी रहेगा।

पहली बार शो में होगा एलिमिनेशन

अब तक ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने हल्के-फुल्के और कॉमेडी से भरे अंदाज के लिए जाना जाता था, लेकिन नए एपिसोड में शो का फॉर्मेट बदलने जा रहा है। भारती सिंह ने बताया कि इस सीजन में “खतरा” एलिमेंट को और आगे बढ़ाते हुए एलिमिनेशन सिस्टम को शामिल किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगियों को हर चुनौती को गंभीरता से लेना होगा।

इस बदलाव के बाद शो में न केवल कॉमेडी बल्कि प्रतिस्पर्धा और रणनीति भी देखने को मिलेगी। सूत्रों और शो के प्रोमो संकेतों के अनुसार, इस हफ्ते तेजस्वी प्रकाश का सफर शो में खत्म होने के कगार पर हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी कंटेस्टेंट के बाहर होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के अनुसार इस बार एलिमिनेशन राउंड बेहद अनिश्चित होने वाला है।

फिक्शन स्टार्स की धमाकेदार एंट्री

आने वाले एपिसोड में शो का माहौल और भी रंगीन हो जाएगा क्योंकि कई टीवी फिक्शन स्टार्स की एंट्री होने जा रही है। सबसे पहले पार्थ समथान ने शो में एंट्री ली, जिन्हें दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें “चैनल का चॉकलेट बॉय” कहा गया। इसके बाद दीपिका सिंह ने भी किचन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपनी एनर्जी से माहौल को और मजेदार बना दिया।

हालांकि शो की पहचान उसकी कॉमेडी और मस्ती है, लेकिन नए एलिमिनेशन ट्विस्ट के बाद अब प्रतियोगियों पर दबाव भी बढ़ेगा। शो में शामिल कलाकारों को अब न केवल खाना बनाना होगा, बल्कि परफॉर्मेंस और टीमवर्क के आधार पर भी खुद को साबित करना होगा।

दीपिका सिंह ने की मजेदार टांग खिंचाई

एपिसोड के दौरान माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए दीपिका सिंह ने मजेदार अंदाज में निया शर्मा की टांग खिंचाई की। उन्होंने मजाक में कहा कि सही समय पर शादी कर लेनी चाहिए, वरना सुदेश लहरी के साथ खड़े होने का “जोखिम” उठाना पड़ सकता है। इस पर सेट पर मौजूद सभी कलाकारों ने खूब ठहाके लगाए।

कॉमेडी की जान कहे जाने वाले कृष्णा अभिषेक ने भी अपने चुटीले अंदाज से माहौल को और मजेदार बना दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि उनकी और पार्थ समथान के ऑन-स्क्रीन किरदार में एक समानता है—दोनों की शादी “जबरदस्ती” कराई गई थी। उनके इस बयान पर सेट पर जोरदार हंसी का माहौल बन गया।

Leave a comment