लंच के लिए मलाइका के रेस्टोरेंट पहुंचे अरबाज, खान परिवार संग दिखे, फैंस ने सलमान की कमी महसूस की

मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपने नए रेस्तरां का उद्घाटन किया, जहां अरबाज खान और खान परिवार शामिल हुए। तलाक के बावजूद, दोनों अपने बेटे अरहान के लिए एक साथ खड़े

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपने नए रेस्तरां का उद्घाटन किया, जहां उनके एक्स-हसबैंड अरबाज खान अपने परिवार के साथ नजर आए। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Arbaaz Khan Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 1998 में हुई थी, लेकिन 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, उनके रिश्ते में तलाक के बावजूद, दोनों का बेटा अरहान खान उनके साथ रहता है और दोनों के बीच समय-समय पर मुलाकात होती रहती है। हाल ही में, मलाइका के पिता के निधन के दौरान भी अरबाज खान और उनका पूरा परिवार मलाइका के दुख में शरीक हुआ था।

लंच के लिए मलाइका के रेस्टोरेंट पहुंचे अरबाज, खान परिवार संग दिखे, फैंस ने सलमान की कमी महसूस की

अब मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है, जहां एक बार फिर अरबाज खान और खान परिवार एक साथ नजर आए। इस मौके पर अरबाज के अलावा सलीम खान, सलमा खान, हेलन, सोहेल खान के बेटे निर्वान और सलमान खान की बहन अलवीरा भी मौजूद थीं। हालांकि, इस खास मौके पर सलमान खान की अनुपस्थिति ने फैंस को खल दी, और सोशल मीडिया पर उनकी कमी महसूस की गई। रेस्टोरेंट लॉन्च की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

परिवार के साथ मलाइका के रेस्टोरेंट पहुंचे अरबाज

लंच के लिए मलाइका के रेस्टोरेंट पहुंचे अरबाज, खान परिवार संग दिखे, फैंस ने सलमान की कमी महसूस की

मलाइका अरोड़ा के नए रेस्तरां के उद्घाटन के मौके पर सोहेल खान और अरबाज खान की पत्नी शेरा खान नदारद थीं। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनके परिवार की जबरदस्त सराहना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि खान परिवार हमेशा अपने प्रियजनों के साथ खड़ा रहता है, चाहे परिस्थितियां सुखद हों या दुखद। हालांकि अरबाज और मलाइका का तलाक हो चुका है, लेकिन खान परिवार आज भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उनके हर सुख-दुख में शामिल रहता है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं खूब आ रही हैं।

यूजर्स ने की खान परिवार की तारीफ

लंच के लिए मलाइका के रेस्टोरेंट पहुंचे अरबाज, खान परिवार संग दिखे, फैंस ने सलमान की कमी महसूस की

सलमान खान की बहन अलवीरा, उनके पति अतुल अग्निहोत्री और बेटे के साथ मलाइका अरोड़ा के नए रेस्तरां में पहुंचे। इस दौरान, मलाइका के बेटे अरहान अपनी दादी हेलेन का हाथ थामे उन्हें रेस्टोरेंट के अंदर लेकर गए। हेलेन ने अरहान के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खान परिवार की सराहना करते हुए कहा, "यह है एक सपोर्टिव फैमिली।" मलाइका के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी, जब उन्होंने खान परिवार को रेस्टोरेंट में देखा और उन्हें दिल से स्वागत किया। बता दें, मलाइका ने मुंबई के बांद्रा में अपना नया रेस्तरां खोला है, जहां यह सुखद पल देखने को मिला।

Leave a comment