Lok Sabha Election 2024: चुनाव मैदान में उतरा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, कितनी संपत्ति के मालिक है अमृतपाल, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़ , बठिंडा हिंदी न्यूज़ , राजनीती न्यूज़ , चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़ , लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़ ,लेटेस्ट न्यूज़

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अमृतपाल सिंह अमृतसर के जल्लूखेड़ा गांव का निवासी है। साल 2023 में पंजाब पुलिस ने उसे किसी मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप नामांकन दाखिल किया हैं। 

चंडीगढ़: पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप नामांकन दाखिल किया है। अमृतपाल सिंह अभी भी असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA - National Security Agency) के तहत बंद है। खडूर साहिब से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अमृतपाल लोगों के बीच सुर्ख़ियों में आए हैं।

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि अमृतपाल ने नामांकन के दौरान हलफनामे में अपनी और पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया। अमृतपाल के पास चल और अचल संपत्ति के रूप में सिर्फ एक हजार रुपये बैंक में जमा हैं। अमृतपाल सिंह ने नामांकन फॉर्म में बताया कि उनके पास न तो खुद का कोई मकान है और न ही कोई पुस्तैनी जायदाद।

पत्नी किरणदीप के पास कितनी संपत्ति है?

Lok Sabha Election 2024: चुनाव मैदान में उतरा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, कितनी संपत्ति के मालिक है अमृतपाल, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप सिंह कौर के पास कुल 18.16 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जिला चुनाव अधिकारी समक्ष भरे गए नामांकन-पत्रों के अनुसार अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के नाम लंदन के बैंक खाते में चार लाख रूपये जमा है, तथा बीस हजार रुपये की नकदी उनके पास है। इनके अलावा 14.10 लाख के कीमती आभूषण हैं। अमृतपाल सिंह और उनकी पत्नी किरणदीप सिंह कौर पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है। अमृतपाल सिंह के पास कोई फोन भी नहीं हैं।

अमृतपाल वर्ष 2023 में गया था जेल

Lok Sabha Election 2024: चुनाव मैदान में उतरा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, कितनी संपत्ति के मालिक है अमृतपाल, पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने बताया कि साल 2023 में पंजाब पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा था। बताया कि अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के अजनाला थाने पर अपने साथियों के साथ मिलकर आत्मघाती हमला कर दिया था। इस हमले में छह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके साथी लवप्रीत सिंह तूफान को कुछ समय बाद छोड़ने का एलान किया था।

Leave a comment