Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 संसदीय सीटों पर 162 उम्मीदवार, 38 प्रत्याशी पर दर्ज है आपराधिक मामले, पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 162 उम्मीदवार मैदान में उतरे है, जिनमे से 38 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। समाजवादी पार्टी के 12 उम्मीदवारों में से नौ, भारतीय जनता पार्टी के 14 उम्मीदवारों में से छह और बहुजन समाज पार्टी के चार उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाबू सिंह कुशवाहा के ऊपर हैं। छठे चरण में प्रदेश की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीट पर चुनाव होंगे।

59 उम्मीदवार करोड़पति

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 संसदीय सीटों पर 162 उम्मीदवार, 38 प्रत्याशी पर दर्ज है आपराधिक मामले, पढ़ें पूरी जानकारी

प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह ने Subkuz.com को बताया कि कुल उम्मीदवारों में से 59 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के 14 में से 14, सपा के 12 में से 11, बसपा के 14 में से नौ उम्मीदवार करोड़पति लोगों में शामिल हैं। सुल्तानपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही मेनका गांधी सबसे अमीर उम्मीदवार की सूचि में प्रथम स्थान पर हैं। इनके पास कुल 98 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

सबसे गरीब उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 संसदीय सीटों पर 162 उम्मीदवार, 38 प्रत्याशी पर दर्ज है आपराधिक मामले, पढ़ें पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक फूलपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रवीन कुमार पटेल की कुल संपत्ति 63.98 करोड़ और प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शिवपाल सिंह पटेल की कुल संपत्ति 46 करोड़ रूपये है। इसी सीट से चुनाव लड़ रहे राम कुमार यादव सबसे गरीब उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। इनके पास मात्र 1,720 रुपये की संपत्ति है। अधिकारी ने बतााया कि चुनावी मैदान में उतरे 51 उम्मीदवार पांचवीं से 12 वीं कशा पास हैं, जबकि 105 की शैक्षिक योग्यता स्नातक और अन्य डिग्री धारी हैं।

Leave a comment