Lok Sabha Election 2024: संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा को चाहिए 400 सीट... गिरिडीह में BJP पर गरजे चंपई; कहां - 150 सीट भी नहीं मिलेगी

झारखंड हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, जमशेदपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में तोपचांची और दुग्धा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

धनबाद: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार (२० मई) को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में तोपचांची और दुग्धा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता से वोट की अपील की है। चंपई ने भाषण देते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने बनाते हुए खरी-खोटी सुनाई। उन्‍होंने कहां कि भाजपा 400 पार का नारा देकर संविधान को जड़ से खत्म करना चाहती है, लेकिन आईएनडीआईए उसे इस मकसद में कामयाब नहीं होने देगा।

भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है - सोरेन

Lok Sabha Election 2024: संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा को चाहिए 400 सीट... गिरिडीह में BJP पर गरजे चंपई; कहां - 150 सीट भी नहीं मिलेगी

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार का नारा देकर संविधान को जड़ से खत्म करने की तैयारी कर रही है। आईएनडीआईए (Indian National Developmental Inclusive Alliance) भाजपा को 150 सीट पार करने नहीं देगा। मुख्यमंत्री ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई को कम करने, अच्छे दिन लाने, काला धन वापस भारत लाने और युवाओं को सरकारी नौकरी देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई, लेकिन वह अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाई हैं।

भाजपा जुमलेबाजी करने में माहिर

Lok Sabha Election 2024: संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा को चाहिए 400 सीट... गिरिडीह में BJP पर गरजे चंपई; कहां - 150 सीट भी नहीं मिलेगी

सोरेन ने कहां कि भाजपा सभी सेक्टर में निजीकरण के नाम पर देश को लूट कर अपना खजाना भरने का काम कर रही है। उन्होंने जनता से कहां कि अगर देश को बचाना चाहते हैं तो आप लोग सजग होकर आईएनडीआईए के उम्मीदवार मथुरा को अपना बहुमूल्य वोट दें और भाजपा को सत्ता से हटाकर दूर फेंकने का काम करें। उन्होंने कहां कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों तक जुमलेबाजी करते हुए सरकार चलाई है। इस बार जनता ने सही फैसला लेते हुए तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया हैं।

Leave a comment