LPG आपूर्ति पर राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने को तैयार दो भारतीय टैंकर, इंडियन नेवी ने बढ़ाई सुरक्षा

LPG आपूर्ति को लेकर राहत की खबर। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए दो भारतीय टैंकर तैयार हैं, इंडियन नेवी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जानें पूरा अपडेट।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जहाजरानी सूत्रों के अनुसार भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की तैयारी में हैं। 

LPG Updates: देश में एलपीजी संकट के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहाजरानी सूत्रों के मुताबिक भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। यह वही समुद्री मार्ग है जो खाड़ी देशों से तेल और गैस सप्लाई के लिए दुनिया के सबसे अहम रास्तों में माना जाता है। 

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टैंकर फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में रुके हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा स्थिति बेहतर होते ही इन्हें आगे बढ़ने की अनुमति मिल सकती है। मार्केट सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में किसी भी क्रूड ऑयल टैंकर ने इस रूट से यात्रा नहीं की है। एक खाली क्रूड टैंकर, जिस पर अमेरिकी प्रतिबंध लगे थे, 18 मार्च को होर्मुज क्षेत्र से वापस ईरान के जल क्षेत्र में लौट गया।

इंडियन नेवी ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त युद्धपोत तैनात किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय ध्वज वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने के लिए नौसेना लगातार निगरानी कर रही है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में बदल गया है। यह मार्ग वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत सरकार भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्षेत्र के देशों के साथ संपर्क में है ताकि ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो। सूत्रों के अनुसार, भारतीय झंडे वाले लगभग 22 जहाज इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं। इनमें कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य जरूरी सामान ले जा रहे जहाज शामिल हैं।

इन जहाजों को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए भारत सरकार, नौसेना और संबंधित देशों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। हाल ही में एक भारतीय युद्धपोत ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा बंदरगाह से रवाना हुए एक कच्चे तेल के टैंकर को सुरक्षित रूप से भारत के पश्चिमी तट तक पहुंचाया था।

पहले भी सुरक्षित पहुंचे थे एलपीजी टैंकर

तनाव के बावजूद हाल ही में दो एलपीजी कैरियर — Shivalik LPG Carrier और Nanda Devi LPG Carrier — लगभग 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत पहुंचे थे। इन जहाजों के सुरक्षित पहुंचने से देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत मिली थी। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज मार्ग लंबे समय तक प्रभावित रहता है तो भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों पर बड़ा असर पड़ सकता है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आयात करता है।

Leave a comment