महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। HSC परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक और SSC परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक होगी। दोनों परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी और छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा।
Maharashtra Board Exam: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार HSC परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक और SSC परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं पूरे राज्य में दो शिफ्टों में होंगी और छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।
कब से होंगी SSC और HSC परीक्षाएं
पहली शिफ्ट सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी. बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी छात्र तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड लेकर आएं.
SSC बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी को प्रथम और द्वितीय भाषा पेपर से शुरू होगी और 18 मार्च को समाजशास्त्र और भूगोल पेपर से खत्म होगी. वहीं HSC परीक्षा 10 फरवरी को अंग्रेजी पेपर से शुरू होकर 11 मार्च को समाजशास्त्र पेपर के साथ समाप्त होगी.

सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल जारी
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार और शिफ्टवार पूरी डेट शीट जारी कर दी है. छात्र इससे अपनी तैयारी का प्लान बना सकते हैं.
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं और समय की जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है. बोर्ड ने कहा है कि समय पालन बेहद जरूरी है क्योंकि लेट पहुंचने पर केंद्र में एंट्री में परेशानी हो सकती है.
छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन
परीक्षा के दौरान छात्रों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा. किसी भी अनुचित सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा सकती है.
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे टाइम टेबल और एडमिट कार्ड की जानकारी स्कूल या आधिकारिक वेबसाइट से ध्यानपूर्वक चेक करें.











