Maharashtra Cabinet Ministers: NCP अजित पवार गुट के इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद, देखें मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की लिस्ट

महाराष्ट्र कैबिनेट में अजित पवार गुट के नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। जानें किसे मिल सकता है मौका और कौन हो सकता है मंत्रिमंडल में शामिल, अजित पवार

अजित पवार के अलावा, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के कई वरिष्ठ नेताओं को महायुति की नई सरकार में शामिल किया जा सकता है। इनमें धनंजय मुंडे, जो पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे हैं, को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, खासकर उनके दलित समुदाय के लिए किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए। 

मुंबई: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह तय है, हालांकि मुख्यमंत्री का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। तमाम अटकलों के बीच यह माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इसी बीच, मंत्रिमंडल में एनसीपी से शामिल होने वाले नेताओं के संभावित नाम भी सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, महायुति की इस दूसरी सरकार में अजित पवार गुट के 10 से 11 नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इनमें छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम प्रमुख हैं। इन नेताओं का पार्टी में महत्वपूर्ण प्रभाव है और इनकी संभावित नियुक्ति महायुति सरकार के लिए एक मजबूत संदेश हो सकती है। इन नेताओं के अलावा कुछ और नामों की भी चर्चा हो रही है, जिनमें पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

एनसीपी के संभावित मंत्रियों के नाम की लिस्ट 

Maharashtra Cabinet Ministers: NCP अजित पवार गुट के इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद, देखें मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की  लिस्ट

* अजित पवार

* आदिती तटकरे

* छगन भुजबळ

* दत्ता भरणे

* धनंजय मुंडे

* अनिल भाईदास पाटील

* नरहरी झिरवळ

* संजय बनसोडे

* इंद्रनिल नाईक

* संग्राम जगताप

* सुनिल शेळके

इन विभागों में नेताओं के नाम को लेकर फंसा हैं पेंच

Maharashtra Cabinet Ministers: NCP अजित पवार गुट के इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद, देखें मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की  लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, अजीत पवार को डिप्टी सीएम पद के साथ वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के पास जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी, अर्बन डेवलपमेंट और फाइनेंस मिनिस्ट्री को लेकर अजित पवार गुट और शिवसेना शिंदे गुट के बीच मतभेद हैं, क्योंकि दोनों ही गुट इन मंत्रालयों पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इस स्थिति में, अजित पवार दिल्ली में हैं और माना जा रहा है कि वे अपनी पसंदीदा मंत्रालयों को लेकर बीजेपी आलाकमान से बातचीत कर सकते हैं।

Leave a comment