Maharashtra Politics: बीजेपी और शिंदे शिवसेना के संभावित मंत्रियों की लिस्ट जारी, देखें कौन-कौन से नेता है शामिल

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नई सरकार के गठन के बीच बीजेपी और शिंदे शिवसेना के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

महाराष्ट्र में सरकार गठन की तैयारियों के बीच बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है। कोंकण क्षेत्र से बीजेपी के नेता नितेश राणे और रविंद्र चव्हाण को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही मंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी और शिवसेना के नेताओं के संभावित नाम सामने आए हैं, जो मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी के संभावित मंत्री

कोंकण क्षेत्र:

नितेश राणे

रविंद्र चव्हाण

गणेश नाईक

मुंबई:

मंगलप्रभात लोढा

आशिष शेलार

राहुल नार्वेकर

अतुल भातखलकर

पश्चिम महाराष्ट्र:

Maharashtra Politics: बीजेपी और शिंदे शिवसेना के संभावित मंत्रियों की लिस्ट जारी, देखें कौन-कौन से नेता है शामिल

शिवेंद्रसिंहराजे भोसले

गोपीचंद पडलकर

माधुरी मिसाल

राधाकृष्ण विखे पाटील

विदर्भ:

चंद्रशेखर बावनकुले

संजय कुटे

उत्तर महाराष्ट्र:

गिरीश महाजन

जयकुमार रावल

मराठवाडा:

पंकजा मुंडे

अतुल सावे

शिवसेना के संभावित मंत्री

एकनाथ शिंदे

दादा भुसे

शंभूराज देसाई

गुलाबराव पाटील

अर्जुन खोतकर

संजय राठोड

उदय सामंत

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

Maharashtra Politics: बीजेपी और शिंदे शिवसेना के संभावित मंत्रियों की लिस्ट जारी, देखें कौन-कौन से नेता है शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की शानदार जीत के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने इस पद के लिए किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा।

महायुति गठबंधन ने राज्य की कुल 288 सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 132 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना को 57 सीटों पर जीत मिली है और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं।

Leave a comment