मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: यूपी में 5 दिन लगातार बंद, अन्य राज्यों में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: यूपी में 5 दिन लगातार बंद, अन्य राज्यों में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

मार्च 2026 में India के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की कुल 18 छुट्टियां होंगी। इस महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा स्थानीय त्योहारों के कारण कुल 11 अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी।

Bank Holidays: मार्च 2026 में देशभर के बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस महीने में कुल 18 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी, जिसमें 5 रविवार, 2 शनिवार और विभिन्न स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। निवेशकों और आम जनता के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना समय पर बना सकें।

पूरे देश में सामान्य छुट्टियां

मार्च के महीने में रविवार के दिन यानी 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, महीने का दूसरा शनिवार (14 मार्च) और चौथा शनिवार (28 मार्च) भी पूरे देश में बैंकों के लिए बंद रहेगा।

राज्यवार स्थानीय त्योहारों के कारण छुट्टियां

देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न त्योहारों के कारण बैंकों की अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी। इनमें शामिल हैं:

  • 2 मार्च – होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 मार्च – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश में होलिका दहन, होली, दुलहंडी, डोल जात्रा, अट्टुकल पोंगल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 मार्च – त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में होली, धुलेटी और याओसांग के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 मार्च – मिजोरम में चापचर कुट महोत्सव के कारण बैंक बंद।
  • 17 मार्च – जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक बंद।
  • 19 मार्च – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा और चैत्र नवरात्रि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च – जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमातुल विदा के अवसर पर बैंक बंद।
  • 21 मार्च – पूरे देश में ईद-उल-फितर के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, सिवाय केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के।
  • 26 मार्च – गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में श्री राम नवमी के कारण बैंक बंद।
  • 27 मार्च – मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी के मौके पर बैंक बंद।
  • 31 मार्च – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

यूपी में लगातार 5 दिन बैंक बंद

उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी से 4 मार्च तक लगातार 5 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगे। यह अवधि चौथे शनिवार (28 फरवरी), रविवार (1 मार्च) और होलिका दहन, होली के कारण 2, 3 और 4 मार्च तक बैंक बंद रहने के कारण बन रही है। ऐसे में यूपी के नागरिकों को बैंकिंग कार्य 5 मार्च गुरुवार से ही संभव होगा।जम्मू और कश्मीर में 19 से 22 मार्च तक लगातार 4 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। यह गुड़ी पड़वा, उगादी, ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों और स्थानीय छुट्टियों के कारण हो रहा है।

Leave a comment