मध्य प्रदेश मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'इनके पास न नेता और न ही नीयत...'

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि पार्टी के पास न नेता है और न ही नीयत। राज्य की राजनीति में इस बयान से नई बहस छिड़

बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में गुरुवार (20 नवंबर) को नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

MP News: बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में गुरुवार (20 नवंबर) को नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहे। समारोह में पीएम मोदी ने पारंपरिक अंदाज में बिहार का गमछा लहराकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

विश्वास सारंग का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह खुशी की बात है कि नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कहा कि एनडीए को भारी बहुमत मिला है और यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और कल्याणकारी कार्यों की सफलता को दर्शाती है। सारंग ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा, “इस पार्टी के पास न नेता है और न ही कोई नीति। राहुल गांधी पूरी तरह से असफल हैं और उन्हें जबरदस्ती नेता बनाया जा रहा है। कांग्रेस की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो चुकी है।

मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों ने राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। इस अवसर पर भाजपा सांसद अनूप वाल्मीकि ने भी नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, “2005 से एनडीए और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार लगातार काम कर रही है। उनके प्रयासों ने बिहार को सही रास्ते पर लाने में मदद की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी एनडीए नेताओं को इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए।

नीतीश कुमार ने मिटाया बिहार पर लगे कलंक को

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के इतिहास में याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के 15 साल के “जंगल राज” के दौर को समाप्त किया। शाहदेव ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य में सड़कें, पुल, समिट और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार पर लगे कलंक को मिटा दिया और राज्य को विकास के रास्ते पर ला खड़ा किया।”

प्रतुल शाहदेव ने यह भी जोर दिया कि अब बिहार का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। गांव, शहर और औद्योगिक क्षेत्र अब आपस में बेहतर तरीके से जुड़े हुए हैं, और राज्य में निवेश और उद्योगों की गति बढ़ी है।

Leave a comment