मेक्सिको में तनावपूर्ण स्थिति, एल मेंचो की मौत के बाद भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी

एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़की। भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी।

Nemesio Oseguera Cervantes उर्फ एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़क गई। हालात बिगड़ने पर Embassy of India in Mexico ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की।

Mexico Violence: मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर एल मेंचो की सैन्य कार्रवाई में मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है। मिलिट्री ऑपरेशन के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। जगह-जगह आगजनी, सड़क जाम और क्रिमिनल एक्टिविटी की खबरें सामने आ रही हैं। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सतर्क रहने की अपील की है।

कौन था एल मेंचो

एल मेंचो का असली नाम नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस था। वह जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल यानी CJNG का प्रमुख था। उसे दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड में गिना जाता था। अमेरिकी एजेंसियां भी लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। उस पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स तस्करी, हिंसा और संगठित अपराध चलाने के आरोप थे।

मेक्सिको में तनावपूर्ण स्थिति, एल मेंचो की मौत के बाद भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी

मेक्सिको की मिलिट्री ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान उसे मार गिराया। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने उसकी मौत की पुष्टि की है। सरकार इसे एंटी-कार्टेल अभियान की बड़ी सफलता मान रही है।

मौत के बाद भड़की हिंसा

एल मेंचो की मौत के बाद उसके कार्टेल के सदस्यों ने कई राज्यों में हिंसक प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जगह-जगह गाड़ियों में आग लगा दी गई, प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया गया और सुरक्षा बलों पर हमले किए गए। कई शहरों में डर का माहौल है।

लोगों ने एहतियात के तौर पर खुद को घरों में बंद कर लिया है। कुछ इलाकों में स्कूल और संस्थान बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि देश में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और कई सड़कों पर जाम की स्थिति है। साथ ही क्रिमिनल एक्टिविटी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

मेक्सिको में तनावपूर्ण स्थिति, एल मेंचो की मौत के बाद भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपने आसपास की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

भारतीय नागरिकों को दी गई अहम सलाह

दूतावास की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में साफ कहा गया है कि जिन इलाकों में लॉ एनफोर्समेंट एक्टिविटी चल रही हो, वहां जाने से बचें। अपने आसपास के माहौल पर लगातार ध्यान रखें।

यदि स्थिति तनावपूर्ण लगे तो सुरक्षित स्थान पर शेल्टर लें और गैर जरूरी मूवमेंट कम करें। ताजा अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर बनाए रखें। लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी बताया गया है। किसी भी इमरजेंसी में 911 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

मेक्सिको में तनावपूर्ण स्थिति, एल मेंचो की मौत के बाद भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को फोन, टेक्स्ट या सोशल मीडिया के जरिए अपनी लोकेशन और सेहत की जानकारी देते रहने की अपील की गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने मेक्सिको में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। आपात स्थिति में +52 55 4847 7539 पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

एल मेंचो की मौत को जहां सरकार बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं इसके बाद फैली हिंसा यह दिखाती है कि ड्रग कार्टेल कितने संगठित और खतरनाक हैं। CJNG लंबे समय से मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली कार्टेल में शामिल रहा है।

Leave a comment