फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली इवेंट, मेट गाला, 2025 में भारतीय सितारों ने एक नई ऊँचाई को छुआ। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस आयोजन में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी पहली उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा।
Shah Rukh Khan Debut in MET Gala: 'फैशन का ऑस्कर' कहे जाने वाला मेट गाला 2025 अब शुरू हो चुका है, और इस बार इसे और भी खास बना दिया है बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने अपनी उपस्थिति से। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस भव्य इवेंट में शाहरुख खान ने पहली बार हिस्सा लिया और रेड कारपेट पर अपनी सुपरस्टार स्टाइल का जलवा दिखाया।
शाहरुख के साथ-साथ, पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ, अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कई अन्य भारतीय कलाकार भी इस इवेंट का हिस्सा बने। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर नजर आईं, और उनका ग्लैमरस लुक खास आकर्षण का केंद्र बना। यह इवेंट भारतीय सितारों के लिए एक शानदार अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है।
शाहरुख खान: मेट गाला में चमका बॉलीवुड का बादशाह
![]()
मेट गाला में शाहरुख खान का डेब्यू वाकई ऐतिहासिक था। हमेशा की तरह शाहरुख ने एक शानदार अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने साब्यासाची के डिजाइन किए काले सूट में एंट्री की, जो उनकी स्टारडम और प्रतिष्ठा को पूरी तरह से दर्शाता था। इस काले सूट के साथ उन्होंने सुनहरी ज्वैलरी का चुनाव किया, जिसमें 'एसआरके' और 'के' इनीशियल वाले हार, अंगूठियां और शानदार घड़ी शामिल थीं।
साथ ही, काले सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। शाहरुख ने अपनी आत्मविश्वास से भरी एंट्री से मेट गाला की महफिल लूट ली। उनका यह लुक ना केवल फैशन की दृष्टि से शानदार था, बल्कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी गर्व महसूस कराया।
प्रियंका चोपड़ा: एक बार फिर से फैंस को किया हैरान
![]()
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल मेट गाला में अपनी पांचवीं उपस्थिति दर्ज की। हमेशा की तरह, प्रियंका ने अपनी अनूठी शैली से सबका ध्यान खींचा। इस बार प्रियंका ने बालमैन के ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा डिजाइन किया गया पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट पहना था, जो बेहद क्लासिक और आकर्षक था। इस सेट के साथ प्रियंका ने बड़े पेंडेंट वाले नेकलेस और सिंपल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया।
प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी थे, जिन्होंने प्रियंका के लुक से मेल खाते एक स्टाइलिश सूट पहना था। इस जोड़ी ने फैशन की दुनिया में अपने जादू से एक बार फिर साबित किया कि वे एक बेहतरीन फैशन जोड़ी हैं।
कियारा आडवाणी: बेबी बंप के साथ मेट गाला में धमाल
![]()
कियारा आडवाणी ने इस साल मेट गाला में अपनी पहली एंट्री की, और वह अपने बेबी बंप के साथ ब्लू कार्पेट पर उतरीं। भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई उनकी ड्रेस ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। कियारा का 'ब्रेवहार्ट लुक' बेहद आकर्षक था और उन्होंने अपनी शालीनता और गर्व के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया।
उनका लुक यह दर्शाता है कि फैशन में आपको कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि उसे गर्व से स्वीकार कर उसे स्टाइलिश तरीके से पेश किया जा सकता है।
दिलजीत दोसांझ: पंजाबी महाराजा का स्टाइल
![]()
दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने पंजाबी संस्कृति को पूरी शान से प्रस्तुत किया। मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किए गए 'महाराजा लुक' में दिलजीत ने ऑफ-व्हाइट अचकन, पायजामा और पगड़ी पहनी, जिस पर पंजाब का नक्शा और गुरमुखी में लिखे शब्द थे। उनके लुक को स्टाइलिस्ट अभिलाषा देवनानी ने खूबसूरत नेकलेस, पगड़ी के आभूषण और एक तलवार के साथ पूरा किया। यह लुक न केवल फैशन स्टेटमेंट था, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अद्भुत प्रदर्शन था, जिसे इंटरनेट पर काफी सराहा गया।
ईशा अंबानी: एक प्रिंसेस की तरह मेट गाला में चमकीं
![]()
ईशा अंबानी ने इस बार मेट गाला में अपनी पांचवी उपस्थिति दर्ज की और सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार किया गया एक भव्य ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन ड्रेस पहना, जो न केवल सुंदर था, बल्कि इसमें 20,000 घंटे की मेहनत का अद्भुत काम था। इस ड्रेस में अफ्रीकी कपड़ों और वैश्विक कारीगरी का मिश्रण था, जो ईशा को किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहा था। उनके लुक को बड़े-बड़े हीरे और चमकदार मोतियों से सजाए गए गहनों के साथ और भी खूबसूरत बनाया गया।
नताशा पूनावाला: रिस्क लेने से नहीं डरतीं
![]()
नताशा पूनावाला ने भी मेट गाला में अपनी उपस्थिति से सभी को हैरान किया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना, जो पारसी परंपरा से प्रेरित था। इस गाउन पर दुर्लभ गारा कढ़ाई थी, जो नताशा के लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी। उनके इस लुक ने साबित कर दिया कि नताशा फैशन में रिस्क लेने से नहीं डरतीं, और उन्होंने इसे अपनी शख्सियत का हिस्सा बना लिया है।
भारतीय फैशन की वैश्विक पहचान
मेट गाला 2025 में भारतीय सेलेब्स की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि भारतीय फैशन और सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे न केवल बॉलीवुड, बल्कि वैश्विक फैशन मंच पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस इवेंट में भारतीय डिजाइनरों जैसे साब्यासाची, मनीष मल्होत्रा और प्रबल गुरुंग ने अपने कला के जरिए भारतीय फैशन को एक नया मुकाम दिया है।









