Mission Impossible 8 Advance Booking: टॉम क्रूज का धमाका, 'The Final Reckoning' में रिकॉर्ड टिकट बिक्री

टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Mission: Impossible – The Final Reckoning' की एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत! जानिए अब तक कितनी टिकटें बिकीं, दर्शकों

टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है, और इसकी एडवांस बुकिंग इन दिनों खासा सुर्खियों में है।

एंटरटेनमेंट: ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ 17 मई को भारत में दस्तक देगी, जबकि अन्य देशों में यह 23 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं कड़ी है, और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत का इशारा दे रहे हैं। एक स्पाई थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत इस फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।

75 हजार टिकट बिक चुकी हैं

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई गुरुवार को रात 10 बजे तक भारत के प्रमुख सिनेमा चेन पीवीआर, इनॉक्स और सिनेपोलिस में ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ के लगभग 75,000 टिकट बिक चुके थे। इस रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के पहले शो से पहले 1.50 लाख टिकट बिक सकते हैं।

Mission Impossible 8 Advance Booking: टॉम क्रूज का धमाका, 'The Final Reckoning' में रिकॉर्ड टिकट बिक्री

भारत में अब तक की सभी हॉलीवुड फिल्मों की एडवांस बुकिंग के हिसाब से, ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर ‘बार्बी’ का नाम है, जिसने भारत में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

लोगों को बेसब्री से इंतजार

2023 में क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के निर्देशन में ‘मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन’ रिलीज हुई थी, और अब इसका सीक्वल ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ दर्शकों को सिनेमाघरों में रोमांचक अनुभव देने को तैयार है। फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, और इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त आंकड़े सामने आ रहे हैं।

फिल्म की टीम के अनुसार, ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ ने सिर्फ पहले 24 घंटों में ही 11,000 टिकट की बिक्री हासिल की है। यह आंकड़ा फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों के बीच इसके प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है, जो यह साफ करता है कि फिल्म के लिए दर्शकों में गजब का जोश और दीवानगी है।

Leave a comment