Mosam Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई नए साल की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में जारी है शीतलहर, जानें अन्य शहरों का मौसम

नए साल की शुरुआत में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर को घेर लिया है। जानें अन्य शहरों का मौसम और शीतलहर के प्रभाव के बारे में पूरी जानकारी

नए साल के आगमन के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी ठंड और गलन में वृद्धि हुई हैं।   

मौसम: नए साल की शुरुआत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में शीतलहर का असर जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के समय घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ने की संभावना हैं। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ेगा। राजस्थान के चूरू और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में कोहरा यातायात पर असर डाल सकता हैं।

दिल्ली में शीतलहर का असर

Mosam Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई नए साल की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में जारी है शीतलहर, जानें अन्य शहरों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के प्रभाव के चलते ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इस ठंडे मौसम का असर बना रहेगा, जिससे नए साल पर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था, जबकि सोमवार को यह 10.3 डिग्री सेल्सियस था। 

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के साथ ठंडे दिन रहने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड में और वृद्धि होगी।

झारखंड में ठंड का प्रकोप 

Mosam Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई नए साल की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में जारी है शीतलहर, जानें अन्य शहरों का मौसम

झारखंड में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल का स्वागत राज्य में घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच हुआ। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। विशेष रूप से उत्तरी झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। वर्तमान में झारखंड में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं।

इन राज्यों में पड़ेगी गलन वाली सर्दी

Mosam Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई नए साल की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में जारी है शीतलहर, जानें अन्य शहरों का मौसम

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी रही, और तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का नारनौल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हिसार में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि भिवानी और सिरसा में 6.7 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान था, जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। संगरूर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.3 और 6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में यह क्रमशः 7.4, 8.9 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था।

Mosam Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई नए साल की शुरुआत, दिल्ली-एनसीआर में जारी है शीतलहर, जानें अन्य शहरों का मौसम

राजस्थान में उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से शीतलहर तेज हो गई है और गलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक शीतलहर का असर बना रहेगा और आज इसका प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण जयपुर, अजमेर, राजसमंद, सीकर, पाली, कोटा, जोधपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में दृश्यता कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

Leave a comment