Columbus

मुंबई कांग्रेस में नया दौर: वर्षा गायकवाड ने बनाई जंबो टीम, लेकिन नेताओं में बढ़ी नाराजगी

मुंबई कांग्रेस में नया दौर: वर्षा गायकवाड ने बनाई जंबो टीम, लेकिन नेताओं में बढ़ी नाराजगी

बीएसमी चुनावों से पहले आखिरकार मुंबई कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष वर्षा गायकवाड की अगुवाई में बनाई गई इस जंबो टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के अंदर असंतोष की आवाजें लगातार उठ रही हैं।

मुंबई: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। इस कार्यकारिणी में हिंदी भाषी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है, लेकिन इस समुदाय के नामचीन नेताओं जैसे रत्नेश सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी और चरण सिंह सप्रा को जंबो कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। वहीं, अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने अपनी विधायक बहन डॉक्टर ज्योति गायकवाड और भाई तुषार गायकवाड को कार्यकारिणी में शामिल किया है। 

नई लिस्ट के जारी होते ही कांग्रेस में यह चर्चा शुरू हो गई है कि मुंबई कांग्रेस अब गायकवाड़ परिवार की पार्टी बनती जा रही है। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष 4, उपाध्यक्ष 34, महासचिव 57 और सचिव 78 बनाए गए हैं। इसके अलावा 20 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य मंडल और मुख्य प्रवक्ता भी चुने गए हैं।

नई कार्यकारिणी में कौन-कौन शामिल?

नई कार्यकारिणी में वर्षा गायकवाड ने अपनी विधायक बहन डॉ. ज्योति गायकवाड और भाई तुषार गायकवाड को पदाधिकारी बनाया है। इस फैसले के बाद पार्टी में चर्चा तेज हो गई है कि मुंबई कांग्रेस अब गायकवाड परिवार की पार्टी बनती जा रही है। वहीं, हिंदी भाषी समाज के कई नामचीन नेताओं जैसे रत्नेश सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी और चरण सिंह सप्रा को जंबो कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। इससे भी असंतोष बढ़ा है।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार देर रात मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया गया है।

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शिवजी सिंह, विधायक अमीन पटेल, जेनेट डिसुजा, अशोक जाधव।
  • उपाध्यक्ष: विधायक ज्योति गायकवाड, भूषण पाटील, डॉ. अजंता यादव, डॉ. किशोर सिंह, अवनीश सिंह, अखिलेश यादव समेत कुल 34।
  • महासचिव: अडो विजय सिंह, दीपक यादव, संदीप शुक्ला, रमेश सिंह, राम गोविंद यादव, संतोष सिंह समेत 57।
  • सचिव: अडो आरपी पांडेय, राजेश सिंह, विधायक सुरेश शेट्टी, मनोज त्रिपाठी समेत 78।
  • प्रवक्ता मंडल: मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत और पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे, सुरेशचंद्र राजहंस सहित कुल 5।
  • कोषाध्यक्ष: विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख।

विशेष रूप से असलम शेख को कोषाध्यक्ष बनाए जाने से माना जा रहा है कि आर्थिक संकट से जूझ रही मुंबई कांग्रेस को कुछ राहत मिलेगी।

जिला अध्यक्षों में भी बदलाव

मुंबई के छह जिला अध्यक्षों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • दक्षिण मुंबई: रवि भावकर
  • दक्षिण मध्य मुंबई: कचरू यादव
  • उत्तर-मध्य मुंबई: अरशद आजमी
  • उत्तर मुंबई: राजपत यादव
  • उत्तर-पूर्व मुंबई: केतन शाह
  • उत्तर-पश्चिम मुंबई: भावना जैन

इन छह जिलों में दो उत्तर भारतीय, दो गुजराती, एक मुस्लिम और एक मराठी नेता को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नई कार्यकारिणी बनाने में देरी और गायकवाड परिवार को कई पद देना पार्टी में असंतोष पैदा कर रहा है। कई पुराने और वरिष्ठ नेता अपने प्रतिनिधित्व की कमी से नाराज हैं।

Leave a comment