नीतू समरा बनीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई सीईओ, जेवर एयरपोर्ट संचालन को मिलेगी तेज रफ्तार

Neetu Samra को Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) का नया CEO नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में एयरपोर्ट संचालन को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। कॉरपोरेट फाइनेंस में लंबा अनुभव रखने वाली नीतू समरा को एयरपोर्ट का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान की जगह ली है। 

Who is Nitu Samra: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब Nitu Samra के हाथों में आ गई है। उन्हें एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व सीईओ Christoph Schnellmann की जगह ली है, जो विदेशी नागरिक थे। बताया जा रहा है कि विदेशी सीईओ होने के कारण कुछ प्रशासनिक और मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते यह बदलाव किया गया।

नीतू समरा इससे पहले नोएडा एयरपोर्ट में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत थीं और कॉरपोरेट फाइनेंस के क्षेत्र में उनका अच्छा खासा अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति को एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की प्रगति और प्रक्रियाओं को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कौन हैं नीतू समरा?

नीतू समरा भारत की कॉरपोरेट फाइनेंस जगत की अनुभवी पेशेवर मानी जाती हैं। वे लंबे समय से एविएशन और कॉर्पोरेट सेक्टर में वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारियां संभालती रही हैं।

  • उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है
  • वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं
  • उनके पास 20 साल से अधिक का कॉर्पोरेट फाइनेंस अनुभव है

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आने से पहले वे इसी परियोजना में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत थीं।

करियर में मजबूत कॉर्पोरेट अनुभव

नीतू समरा बनीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई सीईओ, जेवर एयरपोर्ट संचालन को मिलेगी तेज रफ्तार

नीतू समरा ने अपने करियर की शुरुआत से ही वित्तीय और रणनीतिक प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल की। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल है:

  • LeasePlan India Pvt Ltd में फाइनेंस डायरेक्टर
  • विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट्स में वित्तीय नेतृत्व

उनकी विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में मानी जाती है:

  • वित्तीय और रणनीतिक योजना
  • अकाउंट्स और कॉस्टिंग
  • मैनेजमेंट रिपोर्टिंग
  • वैधानिक अनुपालन (Statutory Compliance)
  • सिस्टम डेवलपमेंट और इम्प्लीमेंटेशन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नेतृत्व में यह बदलाव केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि नियामक और सुरक्षा कारणों से भी जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, बीते महीनों में विदेशी सीईओ की नियुक्ति को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा चल रही थी। इसके बाद यह स्पष्ट किया गया कि भारत में रणनीतिक महत्व वाले हवाई अड्डों का नेतृत्व भारतीय नागरिक द्वारा किया जाना चाहिए।

इस फैसले के बाद एयरपोर्ट को जल्द ही ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से अंतिम सुरक्षा मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह मंजूरी संचालन शुरू करने के लिए बेहद जरूरी है।

जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके संचालन में अब तेजी आने की संभावना है। नीतू समरा की नियुक्ति के बाद:

  • एयरलाइंस की टिकट बुकिंग और फ्लाइट शेड्यूलिंग तेज होगी
  • एयरपोर्ट ऑपरेटरों की ट्रेनिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी
  • परिचालन (Operations) से जुड़े काम जल्द पूरे किए जाएंगे

उड़ानें कब शुरू होंगी?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च में किया था। अब उम्मीद है कि अगले 45 से 60 दिनों के भीतर कमर्शियल उड़ानें शुरू हो सकती हैं। पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी भविष्य में इसे भारत के सबसे व्यस्त एविएशन हब में विकसित करने की योजना है।

Leave a comment