NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

न्यू इंडिया एश्योरेंस (NIACL) में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया, एश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने असिस्टेंट पदों पर 500 भर्तियां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

500 असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी

·       न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है। इस बार कंपनी ने देशभर में असिस्टेंट पदों के लिए 500 रिक्तियां  निकाली हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, दिल्ली समेत सभी राज्यों के लिए हैं।

·       पद का नाम असिस्टेंट

·       कुल वैकेंसी: 500

योग्यता और आयु सीमा

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

·       उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

·       मैट्रिक, इंटर, या ग्रेजुएशन स्तर पर इंग्लिश विषय की पढ़ाई अनिवार्य हैं।

·       न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

·       अधिकतम आयु: 30 वर्ष

·       आयु की गणना 1 दिसंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

·       आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PH) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

·       NIACL असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा

·       टियर I (प्रीलिम्स) परीक्षा: 27 जनवरी 2025

·       टियर II (मेन) परीक्षा: 02 मार्च 2025

·       जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास होंगे, वे मेन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

·       आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

·       सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹850

·       एससी/एसटी/पीएच: ₹100

·       उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

·       NIACL की आधिकारिक वेबसाइट bpsonline.ibps.in पर जाएं।

·       होमपेज पर "NIACL Assistant Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।

·       अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

·       आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

·       आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तारीखें

·       ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 दिसंबर 2024

·       आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2025

असिस्टेंट पद की सैलरी और अन्य लाभ

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

·       न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

·       प्रारंभिक वेतन: ₹30,000 प्रति माह (अनुमानित)।

·       साथ ही अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस

महत्वपूर्ण सूचना

जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे आवेदन करने से पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है, इसलिए आवेदन में कोई देरी न करें।

Leave a comment