Noida International Airport: हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द यात्रियों के लिए खुलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। जानें उद्घाटन की तारीख, सुविधाएं और महत्व।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी हब बनने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नोएडा एयरपोर्ट से विमानों का संचालन 2025 के अंत तक शुरू हो सकता है, और उम्मीद है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि प्रधानमंत्री जल्द ही उद्घाटन करने वाले हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय को उद्घाटन के लिए सात, आठ और नौ दिसंबर की तिथियां भेजी गई थीं, और फिलहाल नौ दिसंबर को फाइनल माना जा रहा है। 

प्रधानमंत्री की उद्घाटन जनसभा को भव्य बनाने के लिए एयरपोर्ट पर मंच और जर्मन हैंगर लगाना शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम कराने वाली एजेंसी को सात दिसंबर तक स्थल पर भव्य मंच, हैंगर, लाइट और साउंड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय को 7, 8 और 9 दिसंबर की संभावित तिथियां उद्धाटन के लिए भेजी गई थीं। इनमें से 9 दिसंबर को फाइनल तिथि माना जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

Noida International Airport: हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

जनसभा को भव्य बनाने के लिए एयरपोर्ट पर मंच और जर्मन हैंगर पहुंचाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की एजेंसी को 7 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसमें मंच, हैंगर, लाइट और साउंड सिस्टम सहित सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है।

खरमास के कारण उद्धाटन की तिथि

दिसंबर में ही एयरपोर्ट का उद्घाटन करना था, लेकिन 14 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। भारतीय परंपरा के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खरमास के दौरान किसी परियोजना का शुभारंभ नहीं करते हैं। ऐसे में 14 जनवरी मकर संक्रांति तक उद्घाटन स्थगित होना पड़ सकता था। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 दिसंबर को दिनभर ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ है, इसलिए उद्घाटन के लिए यह तिथि सबसे उपयुक्त मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को विकास मॉडल के रूप में पेश करने की पूरी तैयारी कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लोग भी इस एयरपोर्ट के फायदे उठाने वाले हैं। भव्य उद्घाटन जनसभा में डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। इसके लिए सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और बैठने की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जर्मन हैंगर और मुख्य मंच एयरपोर्ट पर पहुंचा दिए गए हैं और रविवार से तैयारियों का काम शुरू हो गया है।

Leave a comment