तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने गोवा स्थित एडवांस्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ATI) में हेड पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 3 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। वार्षिक वेतन 10 से 12 लाख रुपये तक रखा गया है। पात्र उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
ONGC Recruitment 2026 Alert: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने गोवा स्थित एडवांस्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ATI) में हेड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर आवेदन कर सकते हैं। हेड (कैटरिंग), हेड (हाउसकीपिंग), हेड (कंसीयर्ज), हेड (हॉर्टिकल्चर) और हेड (ट्रेनिंग एंड डाइविंग) पदों के लिए वार्षिक वेतन 10–12 लाख रुपये है, और चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।
पात्रता और अनुभव
- हेड पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए।
- हेड (कैटरिंग/हाउसकीपिंग/कंसीयर्ज) में होटल या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की डिग्री और कम से कम 7 साल का अनुभव आवश्यक है।
- हेड (हॉर्टिकल्चर) के लिए बागवानी या एग्रीकल्चर में डिग्री/डिप्लोमा और 7 साल का अनुभव जरूरी है।
- हेड (ट्रेनिंग एंड डाइविंग) के लिए PADI या नौसेना प्रमाणित डाइविंग सर्टिफिकेट और HUET, बेसिक लाइफगार्ड व फर्स्ट एड सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं।
आवेदन प्रक्रिया और चयन

आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक फॉर्म भर सकता है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
वेतन और लाभ
हेड (कैटरिंग), हेड (हाउसकीपिंग) और हेड (ट्रेनिंग एंड डाइविंग) पदों के लिए वार्षिक वेतन 12 लाख रुपये तक है।
हेड (कंसीयर्ज) और हेड (हॉर्टिकल्चर) पदों के लिए वेतन 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष तय किया गया है। अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।










